TRENDING TAGS :
Samajwadi Party News: समाजवादी पार्टी के नेताओं ने 'पीडीए पेड़ अभियान' के तहत किया पौधरोपण
Samajwadi Party News: समेसी में सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने पार्टी के विभिन्न नेताओं व पदाधिकारियों के साथ महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव अंजू यादव द्वारा आयोजित पीडीए वृक्षारोपण अभियान के तहत पेड़ लगाए।
पौधरोपण में शामिल जूही सिंह व अन्य लोग। Photo- Newstrack
Samajwadi Party News: शनिवार को मोहनलालगंज विधानसभा के समेसी गाँव में समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने पार्टी के विभिन्न नेताओं व पदाधिकारियों के साथ मिलकर समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव अंजू यादव द्वारा आयोजित पीडीए वृक्षारोपण अभियान के तहत पेड़ लगाए।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और समाजवादी आंदोलन पर्यावरण के प्रति हितैषी और लोक जीवन की बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध रहा है। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने पौधरोपण पर विशेष जोर दिया और मौके पर मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं जिससे पर्यावरण में होने वाली प्रतिकूल बदलावों पर लगाम लग सके। इस मौके पर पूर्व विधायक अम्बरीश सिंह पुष्कर ने कहा कि समाजवादी चिंतक डा. लोहिया ने नदियों की सफाई के लिए अभियान चलाया था। हम सभी लोग पर्यावरण के लोक जीवन के साथ होने वाले व्यापक असर के प्रति गंभीर हैं।
समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय महासचिव मनोज पासवान ने कहा कि अखिलेश यादव आधुनिक सोच वाले नेता हैं उनकी प्राथमिकताओं में पर्यावरण, स्वस्थ समाज और इको सिस्टम को बेहतर करना है। उन्होंने कहा कि गोमती रिवर फ्रंट के निर्माण के साथ-साथ सभी निर्माण कार्यों में पर्यावरण संतुलन का ध्यान रखा गया है। वृक्षारोपण सामाजिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, मिनाक्षी अग्रवाल, सरोज यादव, श्रवण यादव, राजकुमार यादव, कुलदीप यादव, अशर्फीलाल धीमान, हरिशंकर रावत, बरजोर यादव, राहुल कुमार समेत समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अखिलेश यादव के जन्मदिन से शुरू हुआ पौधरोपण
बताते चलें कि विगत एक जुलाई को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा से सांसद अखिलेश यादव का जन्मदिन था। अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा था कि पर्यावरण में भयावह बदलाव हो रहे हैं। गर्मी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है और ग्लोबल वार्मिंग भी बढ़ती चली जा रही है। इसे रोकने के लिए सभी लोग एक जुलाई से 7 जुलाई तक 'पीडीए पेड़' अभियान चलाएं। इस अभियान के तहत समाजवादी पार्टी की ओर से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!