TRENDING TAGS :
Ayodhya Ram Mandir: राम रंग में ढला लखनऊ विश्वविद्यालय, छात्रों ने बनाई राम मंदिर की रंगोली
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आज लखनऊ विश्वविद्यालय में रामोत्सव मनाया गया। विश्वविद्यालय में सुंदरकाड का पाठ किया गया। विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय में रामोत्सव कार्यक्रम के मद्देनजर 19 छात्रों ने 1224 स्क्वायर फीट की एक बेहद खूबसूरत रंगोली बनाई।
राम रंग में ढला लखनऊ विश्वविद्यालय, छात्रों ने बनाई राम मंदिर की रंगोली: Photo- Newstrack
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आज लखनऊ विश्वविद्यालय में रामोत्सव मनाया गया। विश्वविद्यालय में सुंदरकाड का पाठ किया गया। विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय में रामोत्सव कार्यक्रम के मद्देनजर 19 छात्रों ने 1224 स्क्वायर फीट की एक बेहद खूबसूरत रंगोली बनाई।
एलयू में हुआ सुंदरकांड का पाठ
भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के नेतृत्व में रामोत्सव मनाया गया। विश्वविद्यालय स्थित टैगोर लॉन में रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भजन संध्या से हुई। इसके बाद यहां सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड के पाठ के बाद सभी ने हनुमान चलीसा पढ़ी। कार्यक्रम का समापन आरती के साथ किया गया। यहां विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। रामोत्सव कार्यक्रम का महौल बहुत ही मनमोहक था।
छात्रों ने बनाई 1224 स्क्वायर फीट की रंगोली
लखनऊ विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय में रामोत्सव कार्यक्रम के मद्देनजर छात्रों ने एक बेहद खूबसूरत रंगोली बनाई। लखनऊ विश्वविद्यलय के प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव के मुताबिक ललित कला संकाय के प्रतिभाशाली छात्रों ने 34 फीट बाई 36 फीट यानी 1224 स्क्वायर फीट की रंगोली बनाई। इस रंगोली में अयोध्या राम मंदिर के साथ भगवान राम की मूर्ति को प्रदर्शित किया गया था। ललित कला संकाय की रंगोली शिक्षिका सुगंधा माहेश्वरी और गीतिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कुल 19 छात्रों के द्वारा यह भव्य रंगोली बनाई गयी।
रंगोली की गुणवत्ता और सुंदरता बढ़ाने के लिए छात्रों ने कई रंगो का इस्तेमाल किया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के छात्रों के बनाए हस्तनिर्मित आभूषण और चित्रों सहित विविध कला के रुप भी दिखाए गए। यहां लगी प्रदर्शनी में छात्रा पायल भगवान राम के दिव्य बाल स्वरूप में दिखीं। इसके साथ नितिन ने राम, क्षितिज ने लक्ष्मण, स्नेहा ने सीता और कमल ने हनुमान की भूमिका निभाई। यह पूरा कार्यक्रम लखनऊ विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक निदेशक डॉ. मधुरिमा लाल के नेतृत्व में उनकी सांस्कृतिक टीम के द्वारा किया गया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


