TRENDING TAGS :
Politic News : स्वामी प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर पर दिया विवादित बयान, बोल- हजारों सालों पूर्व बने राम मंदिर का फिर क्यों किया जा रहा उद्घाटन!
Politic News : इससे पूर्व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदू धर्म पर हमला बोलते आए हैं। उन्होंने रामचरित मानस के बारे में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी तो वहीं कुछ दिनों पूर्व उन्होंने कहा था कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एक नाटक है।
Politic News (Pic: Social Media)
Politic News : अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता और विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हजारों साल पूर्व बने राम मंदिर का फिर से उद्घाटन क्यों किया जा रहा है। यही नहीं स्वामी प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर को बौद्ध मंदिर की भी संज्ञा दी।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एक नाटक है
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने विवादित बयान दिए हैं। इससे पहले भी वे अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहे हैं। इससे पूर्व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदू धर्म पर हमला बोलते आए हैं। उन्होंने रामचरित मानस के बारे में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी तो वहीं कुछ दिनों पूर्व उन्होंने कहा था कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एक नाटक है। उन्होंने कहा था कि भारत का बंटवारा जिन्ना ने नहीं बल्कि हिंदू महासभा ने करवाया था। अब राम मंदिर पर बयान देकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य फिर चर्चा में आ गए हैं। वहीं अब विरोधी उन पर अब निशाना साधने लगे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य इसी तरह के बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। जब से वे सपा में आए हैं तब से लगातार हिंदू धर्म और भाजपा पर हमलावर हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!