TRENDING TAGS :
Lucknow University: पांच मार्च से शुरू होगा खेल उत्सव, एबीवीपी ने लांच किया पोस्टर
Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से छह दिवसीय खेल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह खेल उत्सव पांच मार्च से दस मार्च के बीच आयोजित होगा।
Lucknow University: पांच मार्च से शुरू होगा खेल उत्सव, एबीवीपी ने लांच किया पोस्टर: Photo- Newstrack
Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से छह दिवसीय खेल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह खेल उत्सव पांच मार्च से दस मार्च के बीच आयोजित होगा। खेल उत्सव कार्यक्रम में बैडमिंटन और वॉलीबॉल जैसे खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। एबीवीपी ने खेल उत्सव के लिए पोस्टर लांच किया है।
छह दिनों तक चलेगा उत्सव
एलयू के नवीन परिसर की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने इस छह दिवसीय खेल उत्सव के लिए सोमवार को पोस्टर का विमोचन कर दिया है। इस खेल उत्सव के अंतर्गत पांच से दस मार्च तक विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। जिसमें एलयू के छात्र-छात्राएं विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही इसमें जीतने वालों छात्र और छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
कई खेल प्रतियोगिताएं होंगी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से इस खेल उत्सव का आयोजन नवीन परिसर में किया जाएगा। इस उत्सव में एलयू के छात्र-छात्राओं के लिए बैडमिंटन, क्रिकेट, वॉलीबॉल और टग ऑफ वार जैसे आउटडोर खेलों की प्रतियोगिता होंगी। इसके साथ ही यहां टेबल टेनिस, चेस, कैरम और वेटलिफ्टिंग जैसे इनडोर खेल की प्रतियोगिताएं होंगी। सभी खेल प्रतियोगिताएं एलयू के नवीन परिसर पर ही होंगी। खेल उत्सव में हिस्सा लेने के लिए छात्र-छात्राएं पोस्टर पर दिए बार कोड को स्कैन कर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 3 मार्च तय की गई है।
इकाई अध्यक्ष ने लांच किया पोस्टर
लखनऊ विश्वविद्यालय नवीन परिसर के इकाई अध्यक्ष अनुराग भट्ट ने इस खेल उत्सव के पोस्टर का अनावरण किया। पोस्टर लांच के मौके पर लखनऊ विश्वविद्यालय नवीन परिसर के कुलानुशासक प्रो. अहमद, लॉ फैकल्टी के डीन प्रो. बीडी सिंह, डायरेक्टर प्रो. आरके सिंह, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवीन परिसर के इकाई मंत्री विवेक सिंह, एबीवीपी इकाई उपाध्यक्ष अमन सिंह, अभिषेक पांडेय, सत्यम शुक्ला, पलाश सिंह, अर्पित त्रिपाठी सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी यहां मौजूद रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!