TRENDING TAGS :
Lucknow Crime: बारात आने का इन्तजार करता रहा लड़की का परिवार, शादी से 2 घण्टे पहले दूल्हा फरार
Lucknow Crime: राजधानी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए दूल्हे का इंतजार कर रही थी लेकिन बारात से दो घंटे पहले दूल्हा फरार हो गया।
Lucknow Crime: राजधानी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए दूल्हे का इंतजार कर रही थी लेकिन बारात से दो घंटे पहले दूल्हा फरार हो गया। दूल्हे के पिता ने फोन कर लड़की पक्ष से कहा कि दूल्हा भाग गया। इसके बाद उसने अपना भी फ़ोन स्विच ऑफ कर लिया। बारात से कुछ ही देर पहले दूल्हे की खबर सुनकर दुल्हन बेहोश हो गई। उसकी मां को भी चक्कर आ गया।
साल भर की शादी की तैयारी, सब हुआ बर्बाद
अचानक बारात न आने की बात सुनकर लड़की वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनका कहना है कि एक साल से शादी की तैयारी कर रहे थे। मेहमान घर पर थे। सारी तैयारियां हो चुकी थी। 500 लोगों का खाना बना हुआ है। ऐसे में लोग क्या कहेंगे।।हमारी सारी इज्जत मिट्टी में मिल गई।
एक साल से तय थी शादी
चिनहट निवासी चुन्नीलाल शर्मा की बेटी रिचा की शादी वजीरगंज में गोपाल शर्मा के बेटे अक्षय से 1 साल पहले तय हुई थी। शादी के लिए कमता में एक गेस्ट हाउस बुक किया गया था। शादी वाले दिन रिश्तेदार और सगे संबंधी सभी पहुंच गए थे और मेन वक्त पर बारात पहुंचने के कुछ ही घंटे पहले ही दूल्हे के पिता रामगोपाल ने फोन कर बताया कि उनका बेटा टेलर के यहां कपड़े लेने गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। वह कहां गया है यह किसी को नहीं पता है। अब हम बारात लेकर नहीं आ पाएंगे। यह सुनकर दुल्हन पक्ष के लोग सकते में आ गए।
उन्होंने दोबारा पूछा कि आखिर बात क्या है, पूरी जानकारी दीजिए। तब दूल्हे के पिता ने कहा भाई साहब हम झूठ नहीं बोल रहे हैं मेरा लड़का कहीं चला गया है काफी ढूंढ रहे हैं फिर भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने इतना कहकर फोन काट दिया और अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। बारात न आने की खबर सुनकर पूरे घर में उदासी छा गई।
बिचौलिए पर आरोप
दुल्हन के पिता ने बताया कि बारातियों के स्वागत के लिए पंडाल सजा था, पूरी तैयारी हो गई थी। अचानक ऐसा क्या हुआ कि दूल्हा ही गायब हो गया। बीच में मध्यस्थता कर रहे लाल बहादुर शर्मा ने यह पूरा खेल रचा है। हम लोगो ने थाने में लड़के पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। गुरुवार की रात दूल्हे के परिवार ने वजीरगंज थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी।
इंस्पेक्टर वजीरगंज दिनेश चंद्र का कहना है कि अक्षय कुमार शर्मा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दुल्हन के पिता की तरफ से भी चिनहट कोतवाली में तहरीर दी गई है। दूल्हे के माता-पिता और शादी कराने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग लड़की वालों ने की है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!