TRENDING TAGS :
Lucknow News: लखनऊ में फंदे से लटका मिला था बर्तन व्यापारी का शव: बहन और माँ ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप, शरीर पर मिले थे चोट के निशान
Lucknow News: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई बर्तन व्यापारी आशीष सिन्हा की मौत के मामले में मृतक की बहन अनीता और उनकी मां ने मृतक आशीष की पत्नी नेहा पर हत्या का आरोप लगाया है।
Lucknow News (Photo: Social Media)
Lucknow News: राजधानी लखनऊ में बीते 9 अप्रैल को बंथरा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर में बर्तन व्यापारी आशीष सिन्हा का शव फंदे से लटका हुआ मिला था। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस से मृतक की पत्नी ने खुदकुशी करने की बात कही थी। अब इस पूरे प्रकरण में मृतक की बहन और माँ ने पत्नी पर आशीष सिन्हा की हत्या की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
मृतक की बहन और माँ ने पत्नी, उसके भाई और पिता पर लगाया हत्या का आरोपी
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई बर्तन व्यापारी आशीष सिन्हा की मौत के मामले में मृतक की बहन अनीता और उनकी मां ने मृतक आशीष की पत्नी नेहा पर हत्या का आरोप लगाया है। इसके साथ ही अपने आरोपों में उन्होंने कहा कि घटना के दौरान आशीष के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले मील थे। आशीष को पत्नी नेहा की ओर से पैसे के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले में परिवार ने बंथरा थाना पुलिस पर भी आरोपियों के बचाव का आरोप लगाते हुए प्रकरण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मृतक आशीष के परिजनों की ओर से थाने में दी गई तहरीर में मृतक आशीष की पत्नी, साले और ससुर पर आरोप लगाया है।
आशियाना के पराग डेयरी के पास बर्तन की दुकान चलाता था मृतक
आपको बता दें कि शास्त्रीनगर के रहने वाले आशीष सिन्हा आशियाना में पराग डेयरी के पास बर्तन की दुकान चलाते थे। वह बंथरा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर में आशीष अपनी पत्नी नेहा के साथ रहते थे। बीते 9 अप्रैल को आशीष सिन्हा का शव घर में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पत्नी नेहा ने पति का शव देखकर इसकी सूचना ननद अनीता को दी। वहीं, मृतक आशीष की बहन अनीता ने घर पहुंचने पर अपने भाई आशीष का शव बेड़ पर पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। इसी दौरान अनीता ने आरोप लगाया कि नेहा काफी समय से उनके मृतक भाई आशीष को परेशान कर रही थी। करीब एक महीने से दोनों लोग अलग कमरे में भी रहते थे। ऐसे में अनीता ने भाभी पर हत्या करने का शक जताया था। राजधानी लखनऊ में बीते 9 अप्रैल को बंथरा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर में बर्तन व्यापारी आशीष सिन्हा का शव फंदे से लटका हुआ मिला था। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस से मृतक की पत्नी ने खुदकुशी करने की बात कही थी। अब इस पूरे प्रकरण में मृतक की बहन और माँ ने पत्नी पर आशीष सिन्हा की हत्या की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
मृतक की बहन और माँ ने पत्नी, उसके भाई और पिता पर लगाया हत्या का आरोपी
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई बर्तन व्यापारी आशीष सिन्हा की मौत के मामले में मृतक की बहन अनीता और उनकी मां ने मृतक आशीष की पत्नी नेहा पर हत्या का आरोप लगाया है। इसके साथ ही अपने आरोपों में उन्होंने कहा कि घटना के दौरान आशीष के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले मील थे। आशीष को पत्नी नेहा की ओर से पैसे के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले में परिवार ने बंथरा थाना पुलिस पर भी आरोपियों के बचाव का आरोप लगाते हुए प्रकरण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मृतक आशीष के परिजनों की ओर से थाने में दी गई तहरीर में मृतक आशीष की पत्नी, साले और ससुर पर आरोप लगाया है।
आशियाना के पराग डेयरी के पास बर्तन की दुकान चलाता था मृतक
आपको बता दें कि शास्त्रीनगर के रहने वाले आशीष सिन्हा आशियाना में पराग डेयरी के पास बर्तन की दुकान चलाते थे। वह बंथरा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर में आशीष अपनी पत्नी नेहा के साथ रहते थे। बीते 9 अप्रैल को आशीष सिन्हा का शव घर में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पत्नी नेहा ने पति का शव देखकर इसकी सूचना ननद अनीता को दी। वहीं, मृतक आशीष की बहन अनीता ने घर पहुंचने पर अपने भाई आशीष का शव बेड़ पर पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। इसी दौरान अनीता ने आरोप लगाया कि नेहा काफी समय से उनके मृतक भाई आशीष को परेशान कर रही थी। करीब एक महीने से दोनों लोग अलग कमरे में भी रहते थे। ऐसे में अनीता ने भाभी पर हत्या करने का शक जताया था।