TRENDING TAGS :
Lucknow Crime: खुद को कमरे में बंद कर युवक ने लगाई आग, हालत गंभीर
Lucknow Crime: बहन सदफ ने बताया कि महिपत मउ में बड़ी बहन व दिलशाद के साथ रहते थे। दिलशाद छत पर बने कमरे में रहता था। उसने ऐसा क्यों किया अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
Lucknow Crime
Lucknow Crime: दुबग्गा में युवक ने खुद को कमरे में आग बंद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर बहनों ने आस पास के लोगों को बुलाया। लोगों ने कमरे में घुस कर किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि युवक तब तक बुरी तरह से झुलस गया। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने झुलसे युवक को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेज दिया।
यह है पूरी घटना
जानकारी के अनुसार, महिपतमऊ गांव में दिलशाद अंसारी बहन सदफ सलिया व बड़ी बहन के साथ रहता है। दिलशाद ने मंगलवार को करीब 2 बजे घर में छत पर बने कमरे में तारपीन तेल डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर लोग बचाव के लिए आये। कमरे में बनी खिड़की से लोग अंदर घुसे और बचाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर भेजा है। जहां गंभीर हालत में चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। बहन सदफ ने बताया कि पिता यहय्या अंसारी मलिहाबाद में सरकारी शिक्षक हैं। वह पत्नी के साथ मलिहाबाद में ही रहते है। छुट्टी पर ही वह दुबग्गा आते हैं।
महिपतमऊ में भाई के साथ रहती थी बहनें
बहन सदफ ने बताया कि महिपत मउ में बड़ी बहन व दिलशाद के साथ रहते थे। दिलशाद छत पर बने कमरे में रहता था। उसने ऐसा क्यों किया अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। आसपास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। उधर ट्रॉमा सेंटर में पीड़ित की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।
नशे का आदी था दिलशाद
बहन सदफ ने बताया कि दिलशाद ने 12वीं तक पढ़ाई की। वह नशे का आदी था। गांजे व अन्य इसी प्रकार के नशे की लत में था। जिससे वह अवसाद में रहता था। किसी से बात भी नहीं करता था। घर में ही कमरे में खुद को बंद करके रहता था। उसने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने कहा कि उसका इलाज चल रहा है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!