Flood In UP: सीएम योगी ने पीड़ितों के बीच बांटे राहत सामग्री

प्रभावित गांवों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साेमवार को हवाई सर्वेक्षण किया।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 9 Aug 2021 11:10 PM IST
Cm yogi didtributed Flood package
X

Cm योगी ने पीड़ितों के बीच बांटे राहत सामग्री

यमुना नदी में बाढ़ से प्रभावित गांवों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साेमवार को हवाई सर्वेक्षण किया। इटावा और औरैया समेत उन्होंने बुंदेलखंड के जिलों का भी जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की। यहां बने हेलीपैड पर हेलीकाप्टर की लैंडिंग के बाद वह कार से ककोर मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। खराब मौसम की वजह से समय में परिवर्तन रहा।

जिले में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर डीएम सुनील कुमार वर्मा ने अधिकारियों के साथ ही सदर व अजीतमल तहसील अमले की पूरी टीम को सजग किया। कलेक्ट्रेट के सभागार में रविवार रात करीब 10 बजे डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक ली थी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की कड़ी किलेबंदी की गई है। प्रोटोकॉल के तहत प्रशासनिक अधिकारियों का कहना था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हवाई सर्वेक्षण औरैया के बाद पड़ोसी जनपद इटावा में होना है।

औरैया के 13 राजस्व गांव बाढ़ से अत्यधिक प्रभावित हैं। सभी प्रभावित गांवों में जिला स्तरीय नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। तहसील औरैया के 532 एवं तहसील अजीतमल के 815 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। उनके रुकने व भोजन आदि की व्यवस्था की गई है। राहत कार्य के लिए 10 बाढ़ चैकियां बनाई गई हैं। 68 छोटी नावों और 74 गोताखोर लगाए गए है। बाढ़ से प्रभावित 1,347 परिवारों को आपदा राहत खाद्य सामग्री वितरित की गई है।

चार लाख की आर्थिक सहायता देने की व्यवस्था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ एवं आपदा राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि आपदा से जनहानि होने पर प्रत्येक व्यक्ति को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि यदि किसी का मकान पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गया है, तो उसे पात्रता के आधार पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया जाए। राशन किट में 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 10 किलो आलू, मसाले, नमक, टाॅर्च, मोमबत्ती आदि का वितरण किया जा रहा है। पशुओं के चारे आदि की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल टीमें लगाई गई हैं।

परिवारों को राशन किट वितरित की

योगी आदित्यनाथ ने आज बाढ़ प्रभावित मुन्नी देवी, आशा देवी, समता देवी, विनीता, देवेन्द्र कुमार, अंकुर, रामजी, सुभाष चन्द्र सहित 26 परिवारों को राशन किट वितरित की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा लगातार राहत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा सभी प्रभावित को हर सम्भव राहत व मदद उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारी को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमण कर बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!