TRENDING TAGS :
Etawah News: बारात लेकर पहुंचा दुल्हा, दुल्हन ने फेरे लेने से किया इंकार, मंडप के नीचे हुआ ये बड़ा कांड
मंगलवार की रात ऊसराहार थाना क्षेत्र के उद्देतपुर गांव मे बने मैरेज होम में शादी की शहनाई उस समय गम में बदल गई जब लड़की ने दूल्हे के सर पर नकली बिग लगी देख शादी करने से मना कर दिया।
दुल्हे की तस्वीर
Etawah News: इटावा के ऊसराहार नकली बालों की बिग लगाकर पहुंचे दूल्हे के साथ दुल्हन ने फेरे लेने से इन्कार कर दिया। लड़के वालों ने लड़की को बहुत मनाने की कोशिश की लेकिन ल़ड़की ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। जिसके बाद दोनो पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई परंतु लड़की शादी के लिए राजी नहीं हुई और वह अपने स्वजन के साथ गेस्टहाउस छोड़कर अपने घर चली गई।
मंगलवार की रात ऊसराहार थाना क्षेत्र के उद्देतपुर गांव मे बने मैरेज होम में शादी की शहनाई उस समय गम में बदल गई जब लड़की ने दूल्हे के सर पर नकली बिग लगी देख शादी करने से मना कर दिया। भरथना थाना क्षेत्र के ध्यानपुरा निवासी महेश चंद्र ने अपनी पुत्री संगीता की शादी अजय कुमार यादव निवासी बिधूना के साथ तय की थी। शादी के लिए जब अजय को देखा गया तो काफी सुंदर लग रहा था, सर पर बाल भी ठीक लग रहे थे।
16 फरवरी को लड़की के पिता ने बिधूना पहुंचकर लड़के के साथ लगुन चढ़ाने की रस्म की। तय समय के अनुसार 22 फरवरी को बरात ऊसराहार थाना क्षेत्र के उद्देतपुर गांव में बने मैरिज होम में पहुंची लड़की वाले भी अपने गांव से मैरिज होम पहुंच गए। रात में बैंड बाजे के साथ धूमधाम से बारात चढ़ी और वरमाला का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। सब कुछ ठीक-ठीक चल रहा था इसी बीच लड़की को लड़के के सिर पर नकली बाल लगे होने की जानकारी हुई तो लड़की ने गौर से लड़के को देखा तो उसे लड़के के सिर पर लगे बाल नकली लगे। पहले तो संगीता को लोकलाज का भय लगा लेकिन पूरे जीवन का सवाल था तो उसने हिम्मत कर अपने स्वजन को बात बताई और शादी करने से मना कर दिया। जब स्वजन ने देखा तो पता चला लड़का वाकई सिर पर वालों की बिग लगाए था और सिर पर काफी कम बाल थे।
इस पर स्वजन ने भी संगीता का साथ दिया और लड़के पक्ष पर धोखा देने का आरोप लगाया। लड़की के पिता ने कहा यदि सिर पर बाल नहीं थे तो पहले बताना चाहिए था इस तरह धोखा देकर शादी करने से जीवन में कभी भी दरार आ सकती है। इसी बात को लेकर दोनो पक्षों मे तनातनी हो गई। नौबत मारपीट तक जा पहुंची। संगीता के पिता महेश ने शादी से साफ इन्कार कर दिया। लड़के वालों ने बहुत मनाने की कोशिश की लेकिन संगीता किसी भी सूरत में तैयार नहीं हुई। महेश अपनी बेटी को गेस्टहाउस से लेकर घर चला गया। सुबह अजय बारातियों के साथ ऊसराहर थाने पहुंचा। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया लड़की शादी के लिए तैयार नहीं है, लड़के के सिर पर बालों की बिग लगी हुई है। लड़के पक्ष ने शिकायत की थी लेकिन बाद में दोनो पक्षों ने कारवाई से मना कर दिया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!