TRENDING TAGS :
Etawah News: गरीब रेहड़ी वालों की दीपावली मनाने के लिए यहां लगा है मेला
दीपावली पर्व पर योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से इटावा के जसवंतनगर में छोटे-छोटे रेहड़ी वाले जो दीपावली में सजावट का सामान बना कर बेचते हैं उन सभी को दीपावली मेले के जरिये एक प्लेटफॉर्म देने की कोशिश की गई है।
सरस्वती प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करती हुई जिलाधिकारी श्रुति सिंह।
Etawah: दीपावली पर्व पर योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से इटावा के जसवंतनगर में छोटे-छोटे रेहड़ी वाले जो दीपावली में सजावट का सामान बना कर बेचते हैं उन सभी को दीपावली मेले के जरिये एक प्लेटफॉर्म देने की कोशिश की गई है। उन्हें बैंक लिंकेज कर आसानी से ऋण प्रदान किया गया है ताकि वो अपने व्यापार को बढ़ा सकें। कई शासकीय योजनाओं के स्टाल लगाकर जानकारी दी जा रही है और अधिक संख्या में परिवार आएं और योजनाओं का लाभ उठाएं। शासन की मंशा है कि सभी योजनाएं पात्र लोगों तक पहुंचें उनका त्यौहार भी अच्छा हो। विभिन्न विभागों की ओर से दर्जन भर स्टाल लगाए गए हैं।
दीपावली से पहले सप्ताह भर के लिए जसवंत नगर के नगर पालिका परिषद के द्वारा रामलीला मैदान में दीपोत्सव मेला आयोजित किया गया है। इस दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने सरस्वती प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व कस्बे के विद्या सागर शुक्ला ने गणेश वंदना और गुड्डू भारद्वाज ने सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस दौरान जिलाधिकारी अपने संबोधन में कहा कि इस मेले को लगाने का उद्देश्य छोटे छोटे दुकानदारों, फेरी वालों, ठेलेवाला आदि को एक जगह एकत्र कर दीपावली के त्यौहार पर उनका लाभ कराना है। डीएम श्रुति सिंह व एसडीएम नम्रता सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष सुनील कुमार ने रामलीला मैदान कार्यक्रम के दौरान अजेंद्र गौर ने स्वागत किया। वहीं, डीएम के आने के पूर्व ही भाजपा जिलाध्यक्ष व उनकी टीम नाराज होकर वापस इटावा चले गए। स्टेज पर छात्राओं द्वारा मयूर नृत्य ने मोह सबका मन मोह लिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी नम्रता सिंह, पालिका की ओर से चेयरमैन सुनील कुमार जौली, ईओ रामेंद्र सिंह व रामलीला समिति की ओर से अजेंद्र गौर ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!