TRENDING TAGS :
Farrukhabad News: रीता बहुगुणा जोशी ने बसपा के ब्राह्मण प्रेम को बताया ढोंग
प्रयागराज सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने विरोधियों पर जमकर जुबानी हमला बोला
पत्रकारों से वार्ता करती डॉ. रीता बहुगुणा जोशी
Farrukhabad News: जनपद में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आयीं प्रयागराज सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने विरोधियों पर जमकर जुबानी हमला बोला। रीता बहुगुणा जोशी ने फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक विमल तिवारी के आवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट की और हाल-चाल लिये। इसके बाद उन्होंने आवास विकास स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा बसपा आज ब्राह्मण के नाम का जाप कर रही है। ब्राह्मण प्रेम बसपा का केवल एक ढोंग है। उन्होंने कहा कि चाहे सभी दल एक साथ आ जाएं, लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी ही रहेगा।
डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा की केंद्र सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए नए कृषि कानूनों को बनाया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से देशभर के किसानों को सम्मान निधि पहुंचाई जा रही है। विपक्ष किसानों के मुद्दों पर भी राजनीति कर रहा है| संपूर्ण विपक्ष किसानों का हित नहीं चाहता और आंदोलन के नाम पर ढोंगबाजी कर रहा है। केंद्र सरकार किसानों से बातचीत के जरिए उनकी समस्याओं का हल निकालना चाहती है, लेकिन कुछ लोग किसानों को भ्रमित रखना चाहते हैं और अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने निराश्रित बच्चों के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की है। उत्तर प्रदेश के 4000 निराश्रित बच्चों के लिए उनकी जीवन पद्धति में सुधार लाने के लिए कार्य आरंभ किया है। उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बना, जिसने ऐसा ऐतिहासिक निर्णय लिया। लेकिन विपक्ष इस पर भी हंगामा मचा रहा है। आगामी संसदीय सत्र में 50 से अधिक विधेयक पारित होने के लिए लंबित हैं जो राष्ट्र के लिए उत्कृष्ट साबित होंगे। राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता के लिए भाजपा एवं उसकी सरकार प्रतिबद्ध है। मोदी सरकार के नए मंत्रिमंडल विस्तार में हर वर्ग को महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष किसी भी वर्ग का भला नहीं चाहता है। 2022 विधानसभा चुनाव में कोई किसी के साथ भी गठबंधन कर ले, लेकिन भाजपा का पलड़ा हमेशा भारी ही रहेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच है। योगी के कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी और अच्छी बढ़त के साथ प्रदेश की सत्ता में फिर एक बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। भाजपा का कार्यकर्ता विषम से विषम परिस्थितियों में भी जनसेवा के संकल्प को जारी रखता है। बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन मायावती का नया ढोंग है। ब्राह्मणों ने 2007 में बसपा पर एहसान किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद मायावती ने अकूत संपत्ति बनाई किसी भी वर्ग का भला नहीं होने दिया। भाजपा सर्व समाज के भले के लिए कार्य करती है। ब्राह्मण समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा है। सपा ने कांग्रेस और बसपा के साथ गठबंधन किया। लेकिन प्रदेश की जनता ने ऐसे गठबंधन को नकार दिया। आगामी चुनाव में भी भाजपा जन आशीर्वाद के माध्यम से प्रदेश की सेवा करेगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!