प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन, मंत्री पंकज चौधरी ने किया शुभारंभ

Maharajganj News: महराजगंज में पीएम मोदी के जन्मदिन पर चित्र प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

Upendra Kumar
Published on: 18 Sept 2025 5:27 PM IST (Updated on: 18 Sept 2025 5:29 PM IST)
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन, मंत्री पंकज चौधरी ने किया शुभारंभ
X

Pankaj Chaudhary

Maharajganj News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखनऊ द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज परिसर में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं महराजगंज सांसद पंकज चौधरी ने फीता काटकर किया। उनके साथ पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल समेत भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

शुभारंभ के बाद मंत्री पंकज चौधरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री मोदी जी के संघर्षमय जीवन और उनकी महान उपलब्धियों का जीवंत दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि एक साधारण और गरीब परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचना प्रधानमंत्री जी की अदम्य इच्छाशक्ति और कठोर परिश्रम का प्रमाण है। इस प्रदर्शनी से हर वर्ग को प्रेरणा लेनी चाहिए।

मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 11 वर्षों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदर्शनी में उनके जीवनवृत, उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण की दिशा में किए गए प्रयासों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है। इसमें ऑपरेशन सिंदूर, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, कृषि सुधार, अवसंरचना निर्माण समेत विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धियों को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी को देखकर भारत की शक्ति और प्रगति का स्पष्ट आभास होता है।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, नगरपालिका ईओ आलोक कुमार, डॉ. ए.बी. त्रिपाठी, भाजपा महिला मोर्चा की बंधना तिवारी, पार्टी कार्यकर्ता और प्रेस प्रतिनिधिगण मौजूद रहे। प्रदर्शनी 2 अक्टूबर 2025 तक आम जनता के लिए खुली रहेगी, जहां लोग प्रधानमंत्री के जीवन और देश की उपलब्धियों को करीब से जान सकेंगे।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!