TRENDING TAGS :
Mainpuri News: दूल्हे ने जयमाला के दौरान की ऐसी हरकत दुल्हन ने शादी से किया इनकार, जानें मामला
Mainpuri News: किशनी इलाके में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को जयमाला के दौरान गालियां दे दी जिसके बाद दुल्हन नाराज हो गई।
Mainpuri News: किशनी इलाके में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को जयमाला के दौरान गालियां दे दी जिसके बाद दुल्हन नाराज हो गई और उसने शादी करने से इनकार कर दिया। मामला थाने पहुंचा लेकिन बात नहीं बनी।
जयमाला के दौरान गाली देना दूल्हे को पड़ा महंगा
मैनपुरी में एक दूल्हा को दुल्हन को गाली देना महंगा पड़ गया। दूल्हे के द्वारा दी गई गाड़ी से दुल्हन नाराज हो गई और उसने शादी करने से इनकार कर दिया जिसके बाद दूल्हा बिन दुल्हन के वापस अपने घर लौटा। बताते चले कि मामला किशनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। यहां इटावा के सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शाहजहांपुर से एक बारात किशनी के बसंतपुर में गुरुवार की रात को आई थी। बारात पहुंचते ही बारातियों का लड़की पक्ष के लोगों ने जमकर स्वागत किया। कुछ देर बाद शादी की रस्मे शुरू हुई। जैसे ही स्टेज पर जयमाला पहनने की रस्म शुरू हुई वैसे ही दूल्हे को अचानक किसी बात पर गुस्सा आ गया और उसने दुल्हन को गाली देना शुरू कर दी। इस दौरान बात बिगड़ गई और दुल्हन नाराज हो गई दुल्हन ने शादी से तुरंत इनकार कर दिया।
मामला पहुंचा थाने
दूल्हे के द्वारा दुल्हन को स्टेज पर गाली दिए जाने के दौरान मामला काफी गर्मा गया। दोनों पक्ष के लोगों में कहासुनी शुरू हो गई। बात इस कदर बड़ी कि मामला थानेदार पहुंच गया। जहां पर दोनों पक्षों की बात को सुना गया तो वही लड़की पक्ष के लोगों को समझने की कोशिश की गई लेकिन लड़की शादी करने को तैयार नहीं हुई। लड़की ने कहा की शादी से पहले लड़का शराब के नशे में गालियां दे रहा है शादी के बाद क्या हाल करेगा? जिसके बाद बिन दुल्हन के बारात अपने मुकाम के लिए रवाना हुई। दुल्हन पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि दूल्हे पक्ष के लोगों की सभी मांगों को पूरा किया गया लेकिन दूल्हा घटिया आभूषण और शराब पीकर आया जिसके बाद मामला बिगड़ गया और उसके बाद शादी न करने का फैसला किया गया।