Mainpuri News: विवाहिता का फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Mainpuri News: नगला कोडर में रहने वाली 21 साल की सोनम का आज फांसी के फंदे पर शव झूलता हुआ पाया गया। परिवार के लोगों ने जब सोनम को फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Ashraf Ansari
Published on: 18 April 2025 12:08 PM
Body of married woman found hanging on gallows, child in family Kohram
X

विवाहिता का फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला शव, परिवार में मचा कोहराम (Photo- Social Media)

Mainpuri News: दन्नाहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहिता का फांसी के फंदे पर शव झूलता मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां जाँच पड़ताल शुरू की।

फांसी की फंदे पर झूल रहा था विवाहिता का शव

मैनपुरी में उस समय एक परिवार के लोगों में कोहराम का मातम छा गया है। जब एक महिला का फांसी के फंदे पर शव झूलता हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और जांच पड़ताल शुरू की।

मामले को लेकर पता चला की घटना दन्नाहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। यहां नगला कोडर में रहने वाली 21 साल की सोनम का आज फांसी के फंदे पर शव झूलता हुआ पाया गया। परिवार के लोगों ने जब सोनम को फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

3 साल पहले महिला की हुई थी शादी

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि सोनम नाम की महिला की शादी आज से 3 साल पहले संदीप यादव के साथ में हुई थी। मामले में सीओ सदर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हमारी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला का फांसी के फंदे पर शव झूल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी जहां पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू किया था।

फिलहाल में महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जांच हड़ताल की जा रही है कि मामला क्या था। मामले के बारे में पूरा तब तक पता नहीं चल सकता है जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती। वहीं महिला की मौत से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story