TRENDING TAGS :
Mainpuri News: विवाहिता की संदिग्ध हालत में जिला अस्पताल में हुई मौत, ससुराल वालों पर लगा दहेज हत्या का आरोप
Mainpuri News: जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाई गई महिला की अचानक से मौत हो गई। मामले की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे जहां पर उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया।
Mainpuri News (Photo: Social Media)
Mainpuri News: जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाई गई महिला की अचानक से मौत हो गई। मामले की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे जहां पर उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया।
जिला अस्पताल में महिला ने तोड़ा दम
मैनपुरी में एक महिला की मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। बताते चलें कि एटा के खरगपुर गांव में रहने वाली विवाहिता की आज सुबह 3:00 बजे अचानक से तबीयत बिगड़ी जिसके बाद ससुराल वालों ने मायके वालों को फोन कर सूचना दी। महिला को मैनपुरी जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां कुछ देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। इस घटना से मायके पक्ष के लोगों में कोहराम का मातम छा गया।
मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप
महिला के मायके पक्ष के लोगों ने बताया की आरती नाथ की महिला की शादी 2015 में एटा के सकीट थाना क्षेत्र के अंतर्गत खरगपुर गांव में रहने वाले आदेश के साथ में हुई थी। जिसमें हम लोगों ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज में सब कुछ दिया लेकिन उसके बावजूद भी आदेश और उसके परिवार के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहे। लगातार आरती को परेशान किया जा रहा था और उससे अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। आज सुबह 3:00 बजे ससुराल वालों ने जानकारी दी की आरती की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद मैनपुरी जिला अस्पताल में ले गए जहां 1 घंटे के बाद उसने दम तोड़ दिया। वहीं महिला की मौत के बाद ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां महिला की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तो वही मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!