TRENDING TAGS :
Mainpuri: संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाली यात्रा, सरकार पर साधा निशाना...फिर उठी MSP की मांग
Mainpuri News: तिलक सिंह राजपूत ने कहा, 'किसान अपने खेत में अनाज उपजाना बंद कर दे, तो देश कैसे चलेगा? सरकार एमएसपी लागू करे। इसी के साथ-साथ गन्ना मूल्य निर्धारित करे।'
संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाली यात्रा (Social Media)
Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी जिले में संयुक्त किसान मोर्चा (Sanyukt Kisan Morcha) के द्वारा एक यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में किसान एकजुट हुए। किसानों ने सरकार के सामने को अपनी समस्या रखी।
किसानों ने निकाली यात्रा
मैनपुरी जिले में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से शुक्रवार (26 जनवरी) को एक विशाल यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में किसान इकट्ठे हुए। उन्होंने सड़कों पर निकलकर जमकर नारेबाजी की। यहां किसानों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए। इस दौरान किसानों ने कहा कि सरकार हमारे साथ वादाखिलाफी कर रही है, सरकार ने जो भी वादे किए थे। उन वादों को आज तक पूरा नहीं किया है। हम सरकार से मांग करते हैं कि, हमारी मांगों को पूरा किया जाए क्योंकि इस वक्त किसान काफी परेशान है।
'किसान अपने हक के लिए निकाल रहे यात्रा'
संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा निकाली गई यात्रा को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पूर्व जिला अध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत (Tilak Singh Rajput) ने कहा, 'किसानों की आजादी के आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई थी। संविधान बचाने की लड़ाई किसान लड़ रहे हैं। इसीलिए गणतंत्र दिवस पर संविधान बढ़ाने की शपथ लेकर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। हमारी लड़ाई जब तक जारी रहेगी, तब तक किसानों को उनका हक नहीं मिलेगा। क्योंकि किसान देश को चलाने का काम करता है।
तिलक सिंह राजपूत- सरकार एमएसपी लागू करे
उन्होंने कहा, 'अगर किसान अपने खेत में अनाज उपजाना बंद कर दे, तो देश कैसे चलेगा? सरकार एमएसपी लागू करे। इसी के साथ-साथ गन्ना मूल्य निर्धारित करे। सरकार से ये मांग भी की जाती है कि सरकार किसानों को लेकर तमाम बातें करती है लेकिन उन पर ध्यान नहीं देती है। सरकार एक बार नजर उठाकर किसानों की ओर देखे तो पता चलेगा किसान कितना परेशान है। उनकी फसलों को आवारा पशु बर्बाद कर रहे हैं। जिला प्रशासन आवारा पशुओं को लेकर किसी भी तरीके का ध्यान नहीं दे रहा है।'
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


