Mainpuri News: मैनपुरी में पुलिस महकमे में फेरबदल, 18 उप निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला

Mainpuri News: मैनपुरी में पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। इस क्रम में 18 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है।

Ashraf Ansari
Published on: 17 May 2025 1:05 PM IST
mainpuri news
X

mainpuri news

Mainpuri News: पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया। इस फैसले के तहत कई पुलिस कर्मियों को इधर से उधर भेजने का काम किया गया।

इन पुलिस कर्मियों को यहां से यहां भेजा गया

मैनपुरी में पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। इस क्रम में 18 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। इस निर्णय के तहत दिनेश कुमार को कोतवाली से स्थानांतरित कर सिविल लाइन का प्रभारी बनाया गया है। सुखबीर सिंह को थाना बेवर से असरोही चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार को आगरा गेट से थाना किशनी भेजा गया है, वहीं सुधीर कुमार को किशनी से आगरा गेट चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दलवीर सिंह को थाना औंछा से हटाकर औंछा रोड चौकी का प्रभारी बनाया गया है। आदेश भारद्वाज को औंछा रोड से कुसमरा चौकी का प्रभार सौंपा गया है। नीलकमल को भोगांव से भावत एलएस भेजा गया है जबकि धर्मेंद्र सिंह को इलावांस से किरत्तपुर दनहार चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस लाइन से दिलीप कुमार गुप्ता को भोगांव, अरविंद कुमार को करहल, संजीव कुमार को घिरोर और दर्शन सिंह को कोसमा चौकी का प्रभार सौंपा गया है। महेंद्र प्रताप सिंह को कोसमा से थाना कुर्रा स्थानांतरित किया गया है।

चंद्रपाल पाल को जेल थाना, हरिओम प्रकाश को दन्ना हार, धीरज शर्मा को गणेश बुर्ज और हरिओम सिंह को महिला थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रणवीर सिंह को देवी रोड चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं इसी के साथ एक आदेश भी जारी किया गया। जिसमें बताया गया कि सभी उप निरीक्षक तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी को अच्छे से संभाले और कानून व्यवस्था को मजबूत करें।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story