भारत को महाशक्ति एवं विकसित राष्ट्र बनाने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधे पर ही है- नाईक

Shivakant Shukla
Published on: 19 Dec 2018 9:05 PM IST
भारत को महाशक्ति एवं विकसित राष्ट्र बनाने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधे पर ही है- नाईक
X

लखनऊः उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि किसी भी देश के विकास में युवा शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में भारत दुनिया का सबसे अधिक युवा शक्ति का देश होगा जिसमें सबसे अधिक युवा उत्तर प्रदेश के होंगे। राज्यपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा आगे आकर संकल्प लें कि उत्तर प्रदेश को भारत का सबसे विकसित एवं अग्रणी राज्य बनायेंगे।

ये भी पढ़ें— यूपी में निवेश करने वाले औद्योगिक संस्थानों की सरकार करेगी मदद: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के विकास से ही भारत का विकास सम्भव होगा

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास से ही भारत का विकास सम्भव होगा। राम नाईक ने कहा कि भारत को महाशक्ति एवं विकसित राष्ट्र बनाने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधे पर ही है। राज्यपाल राम नाईक आज जिला प्रशासन लखनऊ द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में काकोरी क्रांति के अमर शहीदों की पावन बलिदान स्मृति में आयोजित काकोरी शहीद स्मृति युवा मेला, अभिलेखीय प्रदर्शनी एवं देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित बच्चों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों को सम्बोधित कर रहे थे।

ये भी पढ़ें— 22 दिसम्बर से चार दिवसीय प्रवास पर राजधानी में रहेंगे गृहमंत्री, ये है पूरा कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिये शहीद होने वाले सभी हमारे लिय पूज्य हैं। राज्यपाल ने कहा कि अहिंसा के साथ ही शस्त्रों द्वारा लड़ाई भी महत्वपूर्ण थी। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों द्वारा हमारे देश की सम्पदा को लूट कर विदेश भेजा जा रहा था जिसे रोकने के लिये ही काकोरी में ट्रेन लूट की घटना की गयी थी। राज्यपाल ने कहा कि 1857 की क्रांति से लेकर 1947 तक आजादी प्राप्त होने तक देश के युवाओं ने स्वतंत्रता संग्राम में अनेक घटनाओं को अंजाम दिया जिनमें शस्त्र की भी भूमिका थी।

2,500/- का पुरस्कार भी देने की घोषणा

राज्यपाल राम नाईक ने इस अवसर पर अच्छा भाषण देने के लिये काकोरी कन्या इंटर कालेज की 12वीं की छात्रा अजरा खातून एवं बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कालेज के 10वीं के छात्र शिवम रावत को रूपये 2,500/- का पुरस्कार भी देने की घोषणा की। उन्होंने चित्रकला प्रदर्शनी के तैयार हो जाने पर लोकार्पण का वादा भी किया। उन्होंने बच्चों को अगले महीने कुम्भ मेले के दौरान इलाहाबाद संग्रहालय, प्रयागराज जाकर चन्द्रशेखर आजाद की रिवाल्वर को भी देखने की सलाह दी।

ये भी पढ़ें— गर्भस्थ भ्रूण द्वारा पिता के मार्फत मां की गिरफ्तारी पर रोक की याचिका कोर्ट ने की खारिज

जो चलता रहता है उसका भाग्य भी हमेशा चलता रहता है: राज्यपाल

राज्यपाल ने बताया कि दो दिन पूर्व इलाहाबाद संग्रहालय समिति की वार्षिक बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि कुम्भ मेले के दौरान संग्रहालय द्वारा बनायी जा रही गैलरी में भारत के 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर 1947 तक स्वतंत्रता प्राप्ति तक के क्रांतिकारियों से संबंधित दुर्लभ छायाचित्रों, कलाकृतियों, अभिलेखों, पत्रों, दस्तावेजों एवं शस्त्र आदि को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। राज्यपाल ने बच्चों को ‘चरैवेति!चरैवेति!!’ के सिद्धांत को अपने जीवन में अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जो चलता रहता है उसका भाग्य भी हमेशा चलता रहता है। इसलिये सदैव चलते रहो-चलते रहो। इस अवसर पर सांसद कौशल किशोर, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन उदय खत्री ने दिया।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!