बारात जाने से पहले दूल्हा हुआ लापता, फिर दुल्हन के घरवालों ने बनाया परिवार को बंधक

sujeetkumar
Published on: 18 Jan 2017 7:42 PM IST
बारात जाने से पहले दूल्हा हुआ लापता, फिर दुल्हन के घरवालों ने बनाया परिवार को बंधक
X

दूल्हे के गायब होने पर रोते बिलखते परिजन

वाराणसी: लक्सा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दूल्हा अपनी बारात के कुछ घंटों पहले बाजार में जूता लेने गया था। लेकिन वह बाजार से घर लौट कर नहीं आया। रहस्यमय ढंग से दूल्हे के लापता हो जाने से खुशी वाले घर में सन्नाटा सा छा गया। पूरा परिवार दूल्हे को खोजने के निकल पड़ा लेकन देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

क्या है मामला?

दरअसल दिनेश (दूल्हा) मंगलवार की सुबह मेंहदी की रसम के बाद बारात में जाने के लिए जूता लेने नई सड़क के लिए निकला था। लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं आया। बारात जाने का समय देख हर कोई उसका इंतजार करने लगा। लेकिन वह वापस नहीं आया। वहीं दूसरी ओर लडकी के घर वाले पूरी रात बारात आने की आस लगाए बैठे रहे। लेकिन बारात नहीं आई। सुबह के वक्त लड़की वालों ने लड़के के परिजनों को घर बुलाया। बारात ना लाने पर उसने पूछताछ की गई। परिजनों ने लडके के बारे में अनभिग्यता जाहिर किया। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने आक्रोशित होकर लड़के के परिजनों को घर में बंधक बना लिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को मुक्त कराया।

आगे कि स्लाइड में पढ़ें क्या कहा दूल्हे के भाई ने ...

दूल्हे के भाई के मुताबिक

उसकी मोबाइल पर बात हुई थी। जिसमें उसने बताया कि जब वह जूते लेने गया था। रास्ते में उसको एक साधू मिला था। जिसने चाय पिलाने की बात कही और दोनों ने चाय पी। उसके बाद उसे पता नहीं चला कि वह कैसे झारखंड पहुंच गया। पुलिस ने बताया कि लड़का झारखंड में है। उसको यहां लाने का प्रयास किया जा रहा है। उसके आने के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो पाएगा ।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!