रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी, 3 नाबालिग सहित 9 लड़कियां बरामद

Admin
Published on: 25 April 2016 8:51 PM IST
रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी, 3 नाबालिग सहित 9 लड़कियां बरामद
X

मेरठ: सोमवार को रेड लाइट एरिया में एक सामाजिक संस्था और ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने पुलिस फोर्स को साथ लेकर छापेमारी की। पुलिस ने कोठे से 9 लड़कियों को बरामद किया। इनमें से तीन नाबालिग भी हैं। इन लड़कयों से जबरन जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा था। पुलिस ने सभी लड़कियों को महिला थाना भेज दिया। छापेमारी के दौरान रेड लाइट एरिया में हडकंप मच गया।

-सोमवार दोपहर तमिलनायडू निवासी सुरेंद्र पुलिस अधिकारियों से मिला। उसने शिकायत करते हुए बताया कि रेड लाइट एरिया में नाबालिग लड़कियों से जिस्म फरोशी का धंधा जबरन कराया जा रहा है। इसके बाद टीम गठित कर छापेमारी की गई। सीओ ब्रहमपुरी के नेतृत्व में ह्यूमन ट्रेफिकिंग, थाना ब्रहमपुरी, लिसाड़ीगेट और देहली गेट पुलिस ने मिलकर छापेमारी की।

-सरिता और रेनू के कोठे पर हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वहां से नौ लड़कियों को बरामद किया।

-पुलिस ने सभी लड़कियों को महिला थाना भेज दिया। कोठा संचालिका के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।

-पुलिस के अनुसार, बरामद लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल उनके राजस्थान के होने का पता चला है।

Admin

Admin

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!