TRENDING TAGS :
VIDEO: आंसू में बहे अरमान, सुहागरात में लगा जिंदगी का सबसे बड़ा झटका
बरेली: सुहागरात में जब दूल्हे ने घूंघट उठाया तो वह सन्न रह गया। दूल्हे के अरमान धरे के धरे रह गए। दूल्हा जिसे शादी कर दुल्हन के रूप में लाया था वो तो किन्नर निकली। इसके बाद दूल्हे के साथ उसके घरवालों के अरमानों पर भी पानी फिर गया।
कहां का मामला ?
-सीबीगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर अटरिया का मामला।
-जरी कारीगर हरिओम की शादी बरेली के ही मढ़ीनाथ निवासी युवती से तय हुई।
-फरवरी में लड़की देखने के लिए हरिओम अपने परिवार के साथ गया था।
-लड़की देखने के बाद हरीओम ने शादी के लिए हामी भर दी।
किन्नर देख चौंका दूल्हा
-इसके बाद लड़की (किन्नर) के पिता अनोखेलाल परिवार के साथ शादी की तैयारियों में जुट गए।
-28 अप्रैल को बारात मढ़ीनाथ पहुंची, दोनों की शादी हुई।
-हरिओम का आरोप है कि शादी के बाद पहली रात को जब वह कमरे में पहुंचा तो भौंचक्का रह गया।
-सुहागरात की सेज पर दुल्हन के रूप में किन्नर मौजूद था।
-यह बात जब हरिओम ने परिवार को बताई तो घरवाले दुल्हन को डॉक्टरी जांच के लिए ले गए।
डॉक्टर ने भी की पुष्टि
-डॉक्टर ने भी पुष्टि कर दी कि लड़की वैवाहिक जीवन के योग्य नहीं है।
-दूसरे दिन लड़की के पिता बेटी के ससुराल पहुंचे।
-उनसे पूछताछ करने पर उन्होंने ऐसी किसी भी बात से इंकार कर दिया।
-लड़का पक्ष की आपत्ति के बाद लड़की पक्ष वाले बेटी को लेकर वापस घर आ गए।
पीड़ित दूल्हे ने दी शिकायत
-हरिओम ने एसपी सिटी से अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत की है।
-इसके बाद एसपी सिटी मामले की जांच करा रहे हैं।
आशुतोष कुमार , डीआईजी रेंज बरेली
क्या कहना है डीआईजी का ?
वहीं डीआईजी का कहना है कि इस मामले में एक्सपर्ट्स की राय ली जाएगी। उसके बाद सख्त कार्यवाही की जाएगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!