TRENDING TAGS :
यमुना खादर में अवैध निर्माण को तोड़ा, 7000 परिवार हुए बेघर
वृंदावन के खादर में एनजीटी के आदेश पर अवैध निर्माण तोड़ने शुरू कर दिए है। वहीं आदेश के अनुसार मथुरा जिला प्रशासन ने पहले चरण में कार्रवाई करते हुए यमुना किनारे से 86 मकानों को तोड़ा।
मथुरा : वृंदावन के खादर में एनजीटी के आदेश पर अवैध निर्माण तोड़ने शुरू कर दिए है। वहीं आदेश के अनुसार मथुरा जिला प्रशासन ने पहले चरण में कार्रवाई करते हुए यमुना किनारे से 86 मकानों को तोड़ा।
मथुरा के वृंदावन के यमुना किनारे की खादर की जमीन में कई प्रॉपर्टी डीलरों ने जमीन बेचकर कॉलोनियों का निर्माण करा दिया। फिर लोगों को अच्छे दामों पर जमीन बेच दी गई। लेकिन उस समय यह नहीं देखा कि यह जमीन यमुना किनारे खादर की है जिसको बेचा नहीं जा सकता है और ना ही निर्माण किया जा सकता है।
जबकि एनजीटी ने आदेश भी दिया था कि अवैध हुए निर्माण गलत होंगे तो मकान ध्वस्त किए जाएंगे। इस आदेश को लोगों ने सिर्फ धमकी माना और नजर अंदाज कर दिया। जबकि प्रशासन ने सभी को नोटिस भेजा और समय सीमा निर्धारित कर दी कुछ लोगों ने तो पलायन शुरू कर दिया था। मगर कुछ लोगों ने इसे नहीं माना तो प्रशासन ने प्रथम चरण में 86 मकानों को तोड़ा गया। जिससे 7000 परिवार बेघर हो गए।
इस कार्यवाही से लोग विरोध करने आ गए। लोगों का कहना है कि इस हालात के लिए जिला प्रशासन और प्राधिकरण जिम्मेदार है। जब यह अवैध निर्माण हो रहा था तब इस पर रोक क्यों नहीं लगाई गई। उसी समय मना कर देते तो हम लोग नहीं खरीदते। इसमें हमारी क्या गलती है। जबकि अब लोगों ने घर बना लिया है तो उन्हें उजाड़ा जा रहा है। ऐसे में हम लोग कहां जाएं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!