TRENDING TAGS :
Mathura News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे दीनदयाल धाम, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Mathura News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के दीनदयाल धाम पहुंचे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव का निरीक्षण किया।
Yogi Adityanath Mathura visit
Mathura News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मथुरा के फरह कस्बे स्थित दीनदयाल धाम पहुंचे। हेलीपैड पर उतरते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। चारों तरफ उत्साह का माहौल था। लोगों ने फूलमालाओं से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और जयकारे लगाए।
मुख्यमंत्री ने यहां चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह मेला ब्रज की सदियों पुरानी परंपरा को जीवित रखने वाला आयोजन है। यह देखकर गर्व होता है कि ब्रज की संस्कृति और परंपरा आज भी पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रही है।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह मेला न सिर्फ धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि समाज को जोड़ने का कार्य भी करता है। इसमें युवा वर्ग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है और अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के जीवन में नई ऊर्जा और दिशा का संचार करते हैं।मेले में दूर-दराज के जिलों से आए खिलाड़ी पारंपरिक कुश्ती दंगल में भाग ले रहे हैं। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रसिया गायन, ब्रज के लोकगीत और लोकनृत्य लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह मेला भारतीय संस्कृति की आत्मा को दर्शाता है और हमारी संप्रदायिक परंपराओं को मजबूत बनाता है। उन्होंने आस्था और उत्साह से जुड़े इस आयोजन की सराहना की और कहा कि सरकार हमेशा ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है।
करीब एक घंटे के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने जनता से संवाद करेंगे ।और आयोजन समिति के कार्यों की प्रशंसा की। उनके आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा। कृष्ण नगरी मथुरा की बृजवासियों को उम्मीद है कि प्रदेश के मुखिया दीनदयाल धाम में आए हैं तो ब्रज क्षेत्र के लिए कुछ ना कुछ सौगात दिखे जरूर जाएंगे
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!