TRENDING TAGS :
Mathura News: एकात्मदर्शन से ही भारत बनेगा विश्वगुरु : बजरंग लाल बांगड़ा
Mathura News: मथुरा में दीनदयाल स्मृति महोत्सव का शुभारंभ, संतों व विद्वानों ने कहा– उपाध्याय के विचार ही भारत को विश्वगुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
एकात्मदर्शन से ही भारत बनेगा विश्वगुरु : बजरंग लाल बांगड़ा
Mathura News: फरह। गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेले का शुभारंभ धार्मिक माहौल में हुआ। इस अवसर पर विहिप के महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो एकात्म मानव दर्शन दिया, वह हजारों सालों से भारत की संस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म ने हमें एक जीवन पद्धति दी है, जिसमें वैदिक धर्म हमारी नींव है। बांगड़ा ने कहा कि गीता से प्रेरित यह दर्शन केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के कल्याण का मार्ग है।
उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल का अंत्योदय का विचार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की बात करता है। यही विचार मानव कल्याण का आधार है। उमा पीठाधीश्वर स्वामी रामदेवानंद सरस्वती महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन क्रांतिकारी है। उन्होंने कहा कि बृजभूमि हमेशा बड़े आंदोलनों का केंद्र रही है।
राम मंदिर आंदोलन की सफलता भी तभी मिली जब इसमें बृजवासी, संत, कथा वाचक और समाज के विभिन्न वर्ग जुड़े। उसी परंपरा में दीनदयाल उपाध्याय का योगदान भी महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख अजीत महापात्र ने कहा कि हिंदू होने का एक विशेष दृष्टिकोण है।
हिंदुस्तान में जन्म लेने वाला हर व्यक्ति हिंदू है और यही इस भूमि की विशेषता है। वहीं आचार्य अतुल कृष्ण महाराज ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को अपनाकर ही भारत को विश्वगुरु बनाया जा सकता है।इससे पहले अतिथियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। मेला अध्यक्ष सोहनलाल ने सभी का धन्यवाद किया और कार्यक्रम का संचालन मंत्री मनीष अग्रवाल ने किया।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक, एडवोकेट नीरज गर्ग, आचार्य बिजेंद्र नागर, योगेश आवा, शिवकुमार शर्मा, मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार शर्मा, प्रचार मंत्री मुकेश शर्मा, अशोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!