योगी के मथुरा दौरे पर किसानों का हंगामा, सीएम का पुतला लेकर किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई भिड़ंत

Mathura News: सीएम योगी के मथुरा दौरे पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला जलाने की कोशिश की।

Amit Sharma
Published on: 19 Sept 2025 11:17 AM IST
Mathura News
X

Mathura News

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा आगमन से पहले ही भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान कर दिया था। किसानों का कहना था कि वे सभा स्थल पर जाकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस प्रशासन ने उनकी गतिविधियों को रोकने के लिए सख्ती दिखा दी।

जानकारी के मुताबिक, 19 सितंबर 2025 को जैसे ही किसान नेता और कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरना स्थल कोटा मौजा गांव से आगे बढ़ने लगे, पुलिस ने उन्हें घेर लिया। पुलिस का प्रयास था कि किसान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल तक न पहुंच पाएं। इसके बावजूद किसान नेता नहीं माने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला लेकर आगे बढ़ने लगे।


पुलिस और किसान नेताओं के बीच हुई जोरदार खींचातानी

इसी दौरान पुलिस और किसान नेताओं के बीच जोरदार खींचातानी हुई। किसानों ने पुतला जलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पुतला छीन लिया और जलने नहीं दिया। इससे गुस्साए किसान नेताओं ने सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया। उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी रोड पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।किसान नेताओं का कहना था कि सरकार उनकी समस्याओं को सुनने के बजाय आवाज दबाने में लगी है। जबकि पुलिस का तर्क था कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जा सकती।करीब एक घंटे तक किसानों और पुलिस के बीच तनातनी बनी रही।


प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद किसान अपनी बात पर अड़े रहे और मुख्यमंत्री तक संदेश पहुंचाने की जिद करते रहे। फिलहाल, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर स्थिति को काबू में किया।यह साफ दिखा कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही किसानों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी। किसान नेताओं का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, वे इसी तरह आंदोलन जारी रखेंगे।

Sonal Verma

Sonal Verma

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!