TRENDING TAGS :
Mau News: किसान निधि के लाभार्थियों को मिला प्रमाण-पत्र, बहनों की हुई गोद भराई की रस्म
Mau News: भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत जानकारी देते हुए आवास एवं किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।
मऊ में किसान निधि के लाभार्थियों को मिला प्रमाण-पत्र (न्यूजट्रैक)
Mau News: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत सदर विधानसभ के रतनपुरा मंडल की ग्राम सभा पिपरसाथ में भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत जानकारी देते हुए आवास एवं किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। साथ ही बहनों की गोद भराई के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।
जनकल्याणकारी योजनाओं का जन-जन तक पहुंचा रहा लाभ
भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जन-जन को लाभ पहुंचा रही है। भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र नागरिक को सीधे लाभ पहुंचा रही है। सरकार में हर वर्ग हर पंथ को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलिए के सीधे जनता को पहुंचाया जा रहा है। किसान हो या अन्य सभी वर्ग सभी के हितों का ध्यान रखा जा रहा है। स्थानीय समस्या हो या अन्य राजनैतिक अवरोध सभी के विकास का ध्यान रख कर निःस्वार्थ भाव से हमारी सरकार कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि भारत पहले कमजोर देश माना जाता था, अब हमारा देश विकास में अग्रणी है जिसका लोहा पूरी दुनिया मानने लगी है। उत्तर प्रदेश में बड़े इन्वेस्ट हो रहे है। लोगों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ बिना भेद भाव के सरकारी योजना का लाभ दे रहे है इसलिए भाजपा सरकार पर जनता को पूरा भरोसा है। देश का नेतृत्व मोदी जी के सुरक्षित हाथों में है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार वादे भी करती है और उसे पूरा भी करती है। मोदी सरकार शिलान्यास भी करती है और उद्घाटन भी करती है। मोदी सरकार आम जनमानस की सरकार है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निरंतर कार्य करते रहते हैं। जनता पथभ्रष्ट विपक्ष को समुचित जवाब दे रही है। भाजपा कार्यकर्ता धरातल पर कार्य कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य आम जनता से जुड़कर उनके हित का लगातार कार्य करना हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!