Meerut: ओवरटेक करते समय दो कारों में जोरदार टक्कर, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

Meerut: सरधना में गंगनहर कावड़-पटरी मार्ग पर अटेरना पुल के निकट दो कारों की टक्कर हो गई। वहीं, दोनों कारों में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए

Sushil Kumar
Published on: 21 Jun 2022 10:55 PM IST
Meerut: ओवरटेक करते समय दो कारों में जोरदार टक्कर, एक दर्जन से अधिक लोग घायल
X

Meerut: जनपद में जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर सरधना में गंगनहर कावड़-पटरी मार्ग (Ganganahar Kavad-Trail Road) पर अटेरना पुल के निकट दो कारों की टक्कर (Accident In Meerut) हो गई। वहीं, दोनों कारों में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के चलते कई घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद कांवड़ मार्ग पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने किसी तरह वाहनों को सड़क किनारे लगवाया और यातायात सुचारू कराया।

ओवरटेक करते समय दोनों कारों में जोरदार टक्कर

सरधना पुलिस के अनुसार खेड़ा धर्मपुरा गाजियाबाद निवासी गोविंद पुत्र तेज सिंह कार द्वारा अपने परिवार के लोंगो साथ खतौली से गाजियाबाद लौट रहे था। दूसरी तरफ बघरा मुजफ्फरनगर निवासी ऐतुल पुत्र जान अब्बास अपनी मां सबीना, बहन सोनिया आदि परिवार के सदस्यों के साथ कार द्वारा दिल्ली से बघरा जा रहा था। अटेरना पुल के निकट एक वाहन को ओवरटेक करते समय दोनों कारों में जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद मार्ग से गुजर रहे लोगों ने तुरंत बचाव कार्य करते हुए घायलों को गाड़ियों से बाहर निकला। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। कई लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। जबकि बाकी लोगों को हालात सामान्य होने पर घर भेज दिया गया।

दोनों कारों के उड़े परखच्चे

बताते हैं कि हादसा इतना भयानक था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के अनुसार यह तो अच्छा रहा कि दोनों कारें घटना के बाद नीचे नहर में ना गिर कर उससे कुछ पहले ही सड़क पर ही एक तरफ रुक गई। यदि कार नहर में गिर जाती तो फिर इस घटना में किसी का भी बचना असंभव था।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!