TRENDING TAGS :
Meerut: "चुनाव में अपना लक्ष्य पार नहीं कर पाए तो.." वैजयंत जय पांडा
Meerut News: प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैजयंत जय पांडा को उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी के रूप में संगठनात्मक बैठक में पधारने पर स्वागत अभिन्नदन किया।
Meerut News (Pic:Newstrack)
Meerut News: भाजपा पश्चिम क्षेत्र की योजना बैठक में नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी वैजयंत पांडा ने कहा इस बार भी हम चुनाव में पूरा लक्ष्य रख उसको पूरा करने में लगे हैं। अगर हम किसी भी कारण से अपना लक्ष्य पार नहीं कर पाए तो यह जरूर याद रखना इतिहास हमें कभी माफ नहीं कर पाएगा। राष्ट्र वाद की सोच रखने वाला भारत देश का नागरिक मोदी सरकार चाहता है। हमें वोटर और बूथ की कड़ी को खुद आगे बढ़कर जोड़ना है। यह ही हमारी सभी की पहली और अति महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मोदी सरकार के नेतृत्व में देश अनवरत आगे बढ़ रहा है। ये अब अमृत काल का विकसित भारत है। करोड़ों कार्यकर्ताओं और चार दशक के शीर्ष नेतृत्व की वजह से ही हम महासंग्राम की विजय हासिल कर पाए हैं। हम चुनाव जीतने के लिए ही काम नहीं करते समाज के हर वर्ग को विकसित करने का काम भी करते हैं। इस लिए यह जरूर ध्यान रहे हमें समाज के हर वर्ग के बीच बूथ बूथ घर घर जरूर जाना है।
बैठक में प्रस्तावना के दौरान सतेन्द्र सिशोदिया ने पश्चिम क्षेत्र के 19 जिला वार जिला पंचायत, विधानसभा सहित 14 लोकसभा का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। संगठन द्वारा पश्चिम क्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 10 प्रतिशत नया वोट बढ़ोतरी कराया गया है। सभी लोकसभा में जीत हासिल कर तीसरी बार मोदी सरकार यूपी में 80 पार के नारे को चरितार्थ करना है।
उन्होंने बताया पहले चरण का चुनाव पश्चिम क्षेत्र से ही होता है। यहां की हवा पूरे प्रदेश में आंधी का काम करने वाली है। जिस प्रकार यहां की भाजपा सभी आभियान में अव्वल है उसी प्रकार यहां की लोकसभा सीट जीत में भी अव्वल रहने वाली हैं। प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैजयंत जय पांडा को उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी के रूप में संगठनात्मक बैठक में पधारने पर स्वागत अभिन्नदन किया।
बैठक के दौरान मंचासीन वैजयंत पांडा के साथ सतेंद्र सिसोदिया, संजय राय, सुभाष यदुवंश, कपिल अग्रवाल, जनरल वीके सिंह, संजीव बालियान, सुरेंद्र नागर, यशवंत सैनी, सतपाल सैनी, कुंवर बृजेश सिंह, नरेन्द्र कश्यप, सोमेंद्र तोमर, गुलाबो देवी, कृष्ण पाल मलिक आदि रहे। योजना बैठक का समापन पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी सुभाष यदुवंश ने किया। उन्होंने कहा पश्चिम संगठन के 330 मंडलों और 19 सांगठनिक जिलों में भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा 2024 की फतह के लिए अपनी कमर कस के पूरी तरह से तैयार है। मोदी और योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं ही भाजपा की जीत का मूल आधार बनेगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


