TRENDING TAGS :
Meerut News: विद्युत करंट से हुई दुर्घटना में मुआवजे का मरहम, मृतकों के आश्रित एवं घायलों को दी गई आर्थिक सहायता
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के ग्राम राली चौहान में विद्युत करंट से हुई दुर्घटना में मृतकों के वारिस एवं घायल व्यक्तियों को आज आर्थिक सहायता दी गयी।
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के ग्राम राली चौहान में विद्युत करंट से हुई दुर्घटना में मृतकों के वारिस एवं घायल व्यक्तियों को आज आर्थिक सहायता दी गयी। यह जानकारी जिला सरकारी प्रवक्ता ने दी। बता दें कि राली चौहान गांव के बीस लोगों का ग्रुप 26.5 फिट ऊंचे डीजे को ट्रैक्टर ट्राली में रख कर कांवड़ लेने चार जुलाई को गया था। 15 जुलाई को शिवरात्रि के दिन जब कांवड़ वापस गांव की ओर लौट रही थी, तभी संपर्क मार्ग में प्रवेश करते ही कांवड़ का संपर्क 11 हजार की हाई टेंशन लाइन से हो गया। इस घटना में छह लोगों की मौत हुई थी।
इनको दी गई आर्थिक मदद
प्रवक्ता के अनुसार मृतक महेन्द्र के वारिस मंजू रानी (पत्नी) को 06 लाख, मृतक लख्मी चन्द्र के वारिस रेखा (पत्नी) को 06 लाख, हिमांशु के वारिस ममता (माता) को 05 लाख, मृतक प्रशांत के वारिस ममता (माता) को 05 लाख, मृतक मनीष के वारिस श्रीमती दुलारी (माता) को 05 लाख तथा मृतक लक्ष्य के वारिस विजय सैनी (माता) को 05 लाख धनराशि की आर्थिक सहायता दी गयी। गंभीर घायलों में विशाल सैनी के वारिस श्रीमती ममता (माता) को 50 हजार, सेंसर के वारिस श्रीमती संतोष (माता) को 50 हजार, राहुल के वारिस कृष्णा (माता) को 50 हजार, विवेक के वारिस श्रीमती सुषमा (माता) को 50 हजार, अभिषेक के वारिस श्रीमती सरला (माता) को 50 हजार तथा रोहताश के वारिस श्रीमती लौकी (माता) को 50 हजार धनराशि की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी।
प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी थे मौजूद
इस प्रकार 06 मृतकों में से 04 के वारिसान को चार-चार लाख मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से, 02 मृतकों के वारिसान को पांच-पांच लाख कृषक दुर्घटना आर्थिक सहायता योजना से दिया गया। प्रत्येक मृतकों के वारिसानों को दी गई धनराशि में विद्युत विभाग द्वारा दी गयी एक लाख की धनराशि भी शामिल है। इस दौरान प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, डा. सोमेन्द्र तोमर, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!