TRENDING TAGS :
Meerut News: 2024 में बदलेगी देश की सरकार, राहुल गांधी बनेंगे प्रधानमंत्री-अजय राय
Meerut News: यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि 2024 में देश की सरकार बदलेगी और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल द्वारा आयोजित प्रादेशिक कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि 2024 में देश की सरकार बदलेगी और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। मेरठ की धरती 1857 की क्रांतिधरा है। यहां के लोगों ने अंग्रेजों को खदेड़ने का काम किया था और अब भाजपा को भी खदेड़ने का काम भी यहीं से शुरू होगा। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता इस समय महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों की हालत और अन्य मुद्दो को लेकर परेशान है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद से ही देश मे बदलाव की लहर चल रही है।
इस बार कांग्रेस अर्जुन की भूमिका में-अजय राय
अजय राय ने कहा कि अब कांग्रेस अभिमन्यु वाली भूमिका में नहीं, इस बार अर्जुन की भूमिका में है, जो भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। बलिदानियों के गांव की मिट्टी लाई जा रही है, जांबाज़ शहीद हो रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री अपने कार्यक्रम तक स्थगित नही किए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में लगने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के हर मुद्दे पर उनकी आवाज उठाने का निर्देश दिया।
डंडे का जवाब डंडे से-लालजी देसाई
सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने कहा कि सेवादल आरएसएस के डंडे का जवाब झंडे से देगा। कोंग्रेस ने देश की आजादी से लेकर आजाद भारत में अपनी कुर्बानी दी है। देश के लोग नफरत को भगाएंगे और मोहब्बत को जिताएंगे।
वकीलों को समर्थन दिया
अजय राय ने कहा क़ि प्रदेश की कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री के घर में हत्या हो जाती है। लेकिन, सरकार चुप रहती है। आम आदमी से कोई हत्या हो जाएगी तो उसका घर को तोड़ दिया जाएगा। भाजपा अपने लोगों की कोई गलती नहीं मानती। मेरठ में सड़क नाम की सड़क नहीं दिखाई देती। क्योंकि ठेकेदार भाजपा के लोग.हैं। सारे ठेके भाजपा के गुजरात के लोगों को दिए जाते हैं। दो बार बनारस में नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का मुझे मिला। 2024 में भी पार्टी आदेश देगी तो मैं लडूंगा। पूरे प्रदेश में वकीलों पर अत्याचार हो रहा है, वकीलों को हमारा पूरा समर्थन है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


