TRENDING TAGS :
Meerut News: सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण को उप मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
Meerut News: शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सुभारती समूह के संस्थापक डॉ.अतुल कृष्ण को उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ गौरव भामाशाह अवार्ड देकर सम्मानित किया।
सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया सम्मानित: Photo- Newstrack
Meerut News: शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सुभारती समूह के संस्थापक डॉ.अतुल कृष्ण को उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ गौरव भामाशाह अवार्ड देकर सम्मानित किया। मांगल्या प्रेक्षागृह में विशाल व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यह सम्मान दिया।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण के साथ गर्मजोशी से मिले। उन्होंने कहा कि सुभारती समूह राष्ट्रहित में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहा है, इसके लिये डॉ. अतुल कृष्ण बधाई के पात्र है। उन्होंने सुभारती समूह के द्वारा शिक्षा, चिकित्सा सहित समाज सेवा के अन्य कार्यों से रूबरू होकर सभी की सराहना की।
सुभारती समूह के संस्थापक डॉ.अतुल कृष्ण हुए सम्मानित
सुभारती समूह के संस्थापक डॉ.अतुल कृष्ण ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आभार व्यक्त करते हुए सुभारती परिसर आगमन पर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि सुभारती समूह शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के मंत्र से जनमानस के कल्याण हेतु कार्य कर रहा है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री को सुभारती समूह द्वारा अपने निजी प्रयासों से शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो से अवगत कराया। उन्होंने विशेष रूप से सुभारती शहीद स्मारक के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर मेरठ लोकसभा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल आदि ने सुभारती समूह के संस्थापक डॉ अतुल कृष्ण को बधाई दी। साथ ही सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. जी.के.थपलियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज, प्रतिकुलपति डॉ. अभय शंकरगौड़ा, कुलसचिव ग्रुप कैप्टन एम याकूब, कुलसचिव दूशिक सैयद ज़फ़र हुसैन सहित सुभारती परिवार के सभी सदस्यों ने हर्ष प्रकट करते हुए अपनी बधाई दी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!