TRENDING TAGS :
Meerut News: लखनऊ में किसान महापंचायत, हजारों कार्यकर्ता मेरठ से रवाना
Meerut News: किसान नेता गौरव टिकैत ने किसानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा किसानों के साथ सफर में किसानों की तमाम छोटी बड़ी समस्याओ की जानकारी मिलती है और किसान एकता मजबूत होती है।
Meerut News
Meerut News: भारतीय किसान यूनियन मेरठ के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में रविवार को हजारों किसान मेरठ के सिटी स्टेशन पर एकत्र होकर लखनऊ में 18 सितंबर को आयोजित होने वाले महापंचायत में शामिल होने के लिए नौचंदी एक्सप्रेस से रवाना हुए। रवाना होने वालों में प्रमुख रूप से भाकियू के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष गौरव टिकैत शामिल रहे।
किसानों के साथ पहुँचे किसान नेता गौरव टिकैत ने किसानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा- किसानों के साथ सफर में किसानों की तमाम छोटी बड़ी समस्याओ की जानकारी मिलती है और किसान एकता मजबूत होती है।
प्रमुख मांगे
मेरठ मंडल युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेश सिवाच ने मेरठ से भाजपा सरकार का मैनीफेस्टो ले जाते हुए बताया कि भाजपा सरकार ने अपने मैनीफेस्टो में किसानों के लिए किए गए वायदों को पूरा नही किया। जिस कारण उत्तर प्रदेश के लाखों किसानों के साथ बहुत बड़ा धोका हुआ है, अब लखनऊ महापंचायत में इस मैनीफेस्टो को पढ़ा जाएगा। ताकि झूठी सरकार व उत्तर प्रदेश की जनता जान सके कि कैसे सरकार ने किसानों के साथ छल किया है। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि लखनऊ महापंचायत में जिला मेरठ से हजारों किसान रेलमार्ग व सड़क मार्ग से रवाना हो चुके हैं रेल फुल होने के कारण सैकड़ो किसान 100 से अधिक निज वाहनों से भी लखनऊ रवाना हुए है। जिला बुलंदशहर में मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान के नेतृत्व में 12 बसो व 140 निज वाहनों सें हजारों किसान लखनऊ के लिए रवाना हुए।
ये किसान नेता रखनऊ के लिए रवाना
लखनऊ रवाना होने वालों में राजकुमार करनावल, लोकेश सिवाच, हर्ष चाहल, अंकित डांगी, बबलू जाटोली, महकार सिंह, मास्टर सुभाषचंद्र, उज्जवल सरूरपुर, संजीव कुमार, डॉक्टर विकास निशांत सकोती, प्रदीप दौरालिया, राजीव मोंटी प्रधान, तिलक प्रधान आदि किसान नेता शामिल रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


