TRENDING TAGS :
Meerut News: सीसीएसयू और रूसी विश्वविद्यालय के बीच साइन हुआ एमओयू, विश्वविद्यालय में रशियन सेंटर का होगा उदघाटन
Meerut News: विश्वविद्यालय ने रूस की मिनिन निज़नी नोवगोरोड स्टेट पेडागोगिकल यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू साइन किया। अब रूस का विश्वविद्यालय मेरठ में अपना छात्र अध्ययन केंद्र खोलेगा।
Meerut News(Pic:Newstrack)
Meerut News: शिक्षा के क्षेत्र में मेरठ का चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। विश्वविद्यालय ने रूस की मिनिन निज़नी नोवगोरोड स्टेट पेडागोगिकल यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू साइन किया। अब रूस का विश्वविद्यालय मेरठ में अपना छात्र अध्ययन केंद्र खोलेगा। यह जानकारी आज विवि प्रवक्ता मितेन्द्र गुप्ता ने आज दी। उन्होंने बताया कि गुरूवार को लखनऊ स्थित राजभवन में माननीय कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल के उपस्थिति में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और रूसी विश्वविद्यालय के बीच समझौता हुआ। शक्रवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में रशियन सेंटर का उदघाटन होगा। विश्वविद्यालय में रूसी भाषा की कक्षाएं भी शुरू होंगी।
अंतर्राष्ट्रीय सहयोग केंद्र के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार सोनी ने एमओयू के विषय में विस्तार से बताया। वहीं कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय सहयोग केंद्र खोलने व इस प्रकार के समझौते करने के लिए प्रेरित किया। अंतरराष्ट्रीयकरण के कार्यक्रम को गति देने के लिए विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सहयोग केंद्र भी है। विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग कार्यक्रम शुरू किया हैं, जिसमें दुनिया भर के विविध पृष्ठभूमि के छात्र विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित अपनी पसंद के पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। बतातें चलें कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने मिनिन निज़नी नोवगोरोड स्टेट पेडागोगिकल यूनिवर्सिटी रूस के साथ एक बहुत ही महत्वपूर्ण एमओयू पर गुरूवार को लखनऊ राज्भवन में हस्ताक्षर किए हैं।
मिनिन विश्वविद्यालय रूसी संस्कृति पर एक पाठ्यक्रम की पेशकश करके छात्रों को मुफ्त ज्ञान प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय में एक छात्र अध्ययन केंद्र भी खोल रहा है। जिसका उदघाटन शक्रवार को होगा। इस केंद्र को चलाने के लिए आवश्यक कुछ वित्त भी प्रायोजित करेंगे। ऐसी गतिविधि से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। इस केंद्र के तहत चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय निकट भविष्य में रूसी छात्रों के लिए एक पाठ्यक्रम भी आयोजित करेगा। इस दौरान मिनिन विश्वविद्यालय के विक्टर ब्लादि मीरो वीच स्दविन कोव, लिलिया व्यादि मिरोवना एरूसकिना, बोरी सोविच चुपरीकोप, इर्न्फाेमेशन पॉलिसी सेंटर की हेड कनियाजेवा ओल्गा और सिमोनेन्को लियूडमिला मौजूद रहे।
विश्वविद्यालय में चल रही हैं रूसी भाषा की कक्षाएं
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में रूसी भाषा की कक्षाएं शुरू हो गई। इसी कड़ी में रूसी प्रतिनिधिमंडल 5 सितंबर को मिनिन विश्वविद्यालय के इर्न्फाेमेशन पॉलिसी सेंटर की हेड कनियाजेवा ओल्गा और सिमोनेन्को लियूडमिला के नेतृत्व में मेरठ पहुंचा था। मिनिन विश्वविद्यालय चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 250 छात्रों को निःशुल्क ज्ञान प्रदान करेगा। उन्हें ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में बुनियादी रूसी भाषा, रूस की संस्कृति आदि सिखाई जाएगी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के संकाय मिनिन विश्वविद्यालय के सहयोग से संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएं और संयुक्त शिक्षण कार्य करेगा। बाद में जनवरी और फरवरी 2024 में रूसी छात्र चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 संगीता शुक्ला ने कहा कि यह एमओयू विश्वविद्यालय के लिए बहुत ही लाभदायक है। हम इनके साथ मिलकर गुूणवत्ता परख शोध, अध्यन, शिक्षकों का आदान प्रदान करेंगे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


