TRENDING TAGS :
Meerut News: जाट समाज से नहीं बना कोई कैबिनेट मंत्री, राष्ट्रीय जाट महासंघ ने बताया अपमान
Meerut News: राष्ट्रीय जाट महासंघ प्रदेश अध्यक्ष रोहित जाखड़ ने कहा कि किसी जाट को मंत्रीमंडल में न लेकर पीएम ने जाट समाज का अपमान किया है।
राष्ट्रीय जाट महासंघ प्रदेश अध्यक्ष रोहित जाखड़ (Pic: Social Media)
Meerut News: राष्ट्रीय जाट महासंघ ने केद्रीय राज्यमन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) बनने पर जयन्त चौधरी को राष्ट्रीय जाट महासंघ की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। राष्ट्रीय जाट महासंघ प्रदेश अध्यक्ष रोहित जाखड़ ने जयंत चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उम्मीद है जाट समाज, किसान नौजवान वंचित बेरोज़गार युवाओं को लंबित माँगे आपकी प्राथमिकता रहेगी।
मोदी ने किया जाट का अपमान
राष्ट्रीय जाट महासंघ प्रदेश अध्यक्ष रोहित जाखड़ ने आगे कहा कि जिस स्वाभिमानी जाट समाज के 4-5 केबिनेट मन्त्री केंद्रीय मंत्री मंडल में रहते आये हों पुनः 2019 के बाद केंद्रीय मंत्रीमण्डल में एक भी जाट का केबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ना लेना मोदी जी द्वारा पुनः जाट समाज को नज़रअंदाज़ किया गया। जाट नेता ने कहा कि अनभिज्ञता सबसे बड़ा अपमान है जो जाट समाज के साथ मोदी जी द्वारा लगातार किया जा रहा है।
जमकर हुई आतिशबाजी
आतिशबाजी और एक दूसरे को मिठाई खिला कर राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। राष्ट्रीय लोकदल जनपद मेरठ से जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ के नेतृत्व में भरी संख्या में आज पदाधिकारी एनडीए सरकार का दिल्ली में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गए और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी जी को केंद्र में राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) बनाये जाने पर बधाई भी दी।
कार्यकर्ताओं में खुशी
इधर मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता जयंत चौधरी को केंद्र में मंत्री बनाये जाने पर झूम उठे और जनपद के अनेकों स्थानों पर आतिशबाजी और एक दूसरे को मिठाई खिला कर मुबारकबाद दी और ख़ुशी का इज़हार किया। राष्ट्रीय लोकदल(अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) के प्रदेश महासचिव आतिर रिज़वी के आवास पर सभी लोगों ने ख़ुशी का इज़हार किया। दिल्ली जा कर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल(सामाजिक न्याय मंच) संगीता दोहरे, सुनील रोहटा,आतिर रिज़वी,रणवीर दहिया, गौरव जिटोली, अशोक चौधरी, नईम सागर महानगर अध्यक्ष, प्रतीक जैन आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!