Meerut News: रालोद का बड़ा फैसला, बाढ़ पीड़ितों की मदद को विधायक और सांसद देंगे एक माह का वेतन

चौधरी जयंत सिंह ने घोषणा की कि सभी विधायक और सांसद एक माह का वेतन बाढ़ राहत कोष में जमा करेंगे।

Sushil Kumar
Published on: 3 Sept 2025 11:47 AM IST
meerut news
X

meerut news

Meerut News: देश के कई राज्यों में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। हजारों लोग अपने घरों से बेघर होकर राहत शिविरों में जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। ऐसे कठिन समय में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए बड़ा ऐलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने घोषणा की कि रालोद के सभी विधायक और सांसद अपना एक माह का वेतन बाढ़ राहत कोष में जमा करेंगे।

रालोद के पूर्व प्रदेश महासचिव (संगठन) और प्रदेश प्रवक्ता आतिर रिज़वी ने बताया कि चौधरी जयंत सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में बाढ़ से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कई-कई दिनों से परिवार पानी में फंसे हुए हैं और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।

जयंत सिंह ने कहा कि प्रभावित परिवारों के दुख-दर्द को कम करने और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। इसी उद्देश्य से पार्टी ने यह निर्णय लिया कि सभी विधायक और सांसद अपनी एक माह की सैलरी राहत कोष में देंगे। यह धनराशि बाढ़ पीड़ितों की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित होगी।

रिज़वी ने बताया कि रालोद की स्थानीय इकाइयां भी सक्रिय रूप से राहत कार्यों में लगी हैं और जरूरतमंदों को भोजन, पानी और दवाइयां पहुंचाने का काम कर रही हैं। उन्होंने आम लोगों, सामाजिक संगठनों और औद्योगिक घरानों से भी अपील की कि वे बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए आगे आएं। उनका कहना था कि जब तक प्रभावित परिवार सामान्य जीवन में नहीं लौट आते, तब तक सबको मिलकर उनकी मदद करनी होगी।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!