TRENDING TAGS :
Meerut News: सुभारती विश्वविद्यालय को मिला राष्ट्रीय कानूनी जागरूकता अवार्ड, सीईओ डॉ.शल्या राज को राष्ट्रीय महिला नेतृत्व अवार्ड
Meerut News: स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय को नई दिल्ली स्थित होटल पार्क में भागीदारी जन सहयोग समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय कानूनी जागरूकता अवार्ड मिला।
सुभारती विश्वविद्यालय को मिला राष्ट्रीय कानूनी जागरूकता अवार्ड, सीईओ डॉ.शल्या राज को राष्ट्रीय महिला नेतृत्व अवार्ड: Photo- Social Media
Meerut News: स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय को नई दिल्ली स्थित होटल पार्क में भागीदारी जन सहयोग समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय कानूनी जागरूकता अवार्ड मिला। इसके साथ ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज को महिला दिवस के विशेष अवसर पर राष्ट्रीय महिला नेतृत्व अवार्ड प्रदान किया गया। वहीं सुभारती लॉ कॉलेज के डीन डॉ.वैभव गोयल भारतीय को महिला अधिकारों की सुरक्षा हेतु सुझावों पर हिन्दी भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिला।
यह सम्मान मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश ज्ञान सुधा मिश्रा, न्यायाधीश धर्मेश शर्मा एवं भागीदारी जन सहयोग समिति के सेक्रेट्री जनरल विजय गौड़ ने सुभारती विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. अभय शंकरगौड़ा, कुलसचिव ग्रुप कैप्टन एम याकूब एवं सुभारती लॉ कॉलेज के डीन डॉ.वैभव गोयल भारतीय को प्रदान कर सम्मानित किया।
सुभारती विश्वविद्यालय के आदर्शों का सम्मान- प्रतिकुलपति डॉ.अभय शंकरगौड़ा
प्रतिकुलपति डॉ.अभय शंकरगौड़ा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भागीदारी जन सहयोग समिति को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सुभारती विश्वविद्यालय के आदर्शों का सम्मान है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के भाव से देशहित में कार्य कर रहा है। उन्होंने सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा, चिकित्सा एवं विधि के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो से सभी को रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय कानूनी जागरूकता के प्रति सजग है और अपने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों से रूबरू कर उन्हें जागरूक कर रहा है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज ने भागीदारी जन सहयोग समिति का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये उन्हें जागरूक करने के साथ प्रोत्साहित करने की अति आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों में कौशल विकास के गुण स्थापित किये जा रहे है और विशेष रूप से छात्राओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय लैंगिक समानता को बल देने के साथ छात्राओं को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देशहित में योगदान देने के हेतु प्रेरित कर रहा है।
सुभारती विश्वविद्यालय राष्ट्र को समर्पित
सुभारती लॉ कॉलेज के डीन डॉ. वैभव गोयल भारतीय ने कहा कि जागरूकता से ही अपने अधिकारों की पहचान होती है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय राष्ट्र को समर्पित होकर कार्य कर रहा है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा संबंधी कानून के बारे में जानकारी देते हुए सुभारती विश्वविद्यालय की महिला सशक्तिकरण कमेटी के बारे में सभी को अवगत कराया। उन्होंने विशेष बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के सहयोग से सुभारती लॉ कॉलेज के विधिक विशेषज्ञ निःशुल्क कानूनी सहायता क्षेत्रवासियों को उपलब्ध करा रहे है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी कार्य कर रहा है।
सम्मान मिलने पर कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल ने हर्ष प्रकट करते हुए अपनी बधाई दी। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और सरदार पटेल सुभारती लॉ कॅालेज द्वारा विद्यार्थियों में कानूनी ज्ञान वर्धन कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।
इस अवसर पर कुलसचिव ग्रुप कैप्टन एम याकूब सहित देशभर के शिक्षाविद, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


