TRENDING TAGS :
Meerut News: मेरठ में उमड़ा तिरंगों का सैलाब, 'ऑपरेशन सिंदूर' की विजय को सलाम
Meerut News: हजारों लोगों की भीड़ हाथों में तिरंगा लिए जब सड़कों पर उतरी, तो ऐसा लगा मानो पूरा मेरठ देश के वीर सपूतों को नमन करने के लिए एक साथ खड़ा हो गया हो।
मेरठ में उमड़ा तिरंगों का सैलाब, 'ऑपरेशन सिंदूर' की विजय को सलाम (photo: social media )
Meerut News: शहर की फिज़ा उस समय देशभक्ति से सराबोर हो उठी जब भारतीय जनता पार्टी, जिला मेरठ ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। हजारों लोगों की भीड़ हाथों में तिरंगा लिए जब सड़कों पर उतरी, तो ऐसा लगा मानो पूरा मेरठ देश के वीर सपूतों को नमन करने के लिए एक साथ खड़ा हो गया हो।
यात्रा की अगुवाई कर रहे भाजपा नेता एवं सिवालखास विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनिन्दर पाल सिंह ने कहा:
"यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि एक राष्ट्रगान थी जो हर चेहरे पर गर्व बनकर लहरा रही थी। हमारे जवानों ने जो शौर्य दिखाया है, वह हर भारतवासी के हृदय में जोश भर देता है।"
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद पर निर्णायक प्रहार कर हमारी सेना ने देश को गौरवान्वित किया है।
यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” जैसे नारों से गूंजते जनसैलाब ने स्पष्ट कर दिया कि ऑपरेशन सिंदूर अब सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं, बल्कि जनभावना का प्रतीक बन चुका है।
इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेने वालों में भाजपा के कई शीर्ष नेता मौजूद थे
शिवकुमार राणा (जिलाध्यक्ष)
गौरव चौधरी (अध्यक्ष, जिला पंचायत)
विमल शर्मा (चेयरमैन, जिला सहकारी बैंक)
पूर्व विधायक श्री सतवीर त्यागी और रणवीर राणा
मंडल अध्यक्षगण: रोहटा, जानी, सिवाल, सरूरपुर, मुल्हैड़ा
भाजपा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन गुर्जर, आयुष चपराना, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि
तथा बॉबी शर्मा, मनोज चौधरी, प्रदीप चौधरी, आदेश कसाना, रवीन्द्र चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व आम नागरिक उपस्थित रहे।
तिरंगे की छाया में निकली इस यात्रा ने न सिर्फ ऑपरेशन सिंदूर की गाथा को जन-जन तक पहुँचाया, बल्कि यह साबित कर दिया कि जब बात देश की होती है, तो मेरठ का दिल हमेशा सबसे पहले धड़कता है।