TRENDING TAGS :
Meerut News: मेरठ में दो तस्कर गिरफ्तार, आरोपियों से 50 लाख की अफीम बरामद
Meerut News: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस की संयुक्त टीम ने दो किलो 960 ग्राम अफीम जिसकी बाजार में कीमत करीब पचास लाख बताई जा रही है के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
मेरठ में दो तस्कर गिरफ्तार, आरोपियों से 50 लाख की अफीम बरामद: Photo-Newstrack
Meerut News: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस की संयुक्त टीम ने दो किलो 960 ग्राम अफीम जिसकी बाजार में कीमत करीब पचास लाख बताई जा रही है के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ये अफीम झारखंड के तस्करों से खरीदी थी।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने आज रात मेरठ पुलिस को मिली इस कामयाबी की बावत जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि मेरठ के थाना टीपीनगर क्षेत्र में एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो किलो 960 ग्राम अफीम बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस अफीम की कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई गई है। अफीम तस्करी के तार झारखंड से जुड़े बताए गए हैं।
एएनटीएफ और थाना टीपी नगर पुलिस की टीम ने आज टीपी नगर प्रवेश द्वार के दूसरी ओर दिल्ली मेरठ रोड के किनारे से झारखण्ड निवासी छोटू दाँगी पुत्र नागेश्वर नेंबर सिंह और पालेश्वर कुमार उर्फ नेपाली पुत्र अशोक दाँगी को गिरफ्तार किया है। दोनों से दो किलो 960 ग्राम अफीम बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना टीपीनगर पर मु0अ0सं0 377/23 धारा 8/18/37 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।
एसएसपी के अनुसार अभियुक्तों को गिरफ्तैर करने वाली टीम की अगुवाई क्षेत्राधिकारी कोतवाली नगर अमित राय कर रहे थे। टीम में थाना टीपी नगर प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह, उ0नि0 सतीश कुमार एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के उ0नि0 आरिफ त्यागी,उ0नि0 तुषार सिंह आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।
पूछताछ में आरोपी छोटू दाँगी और पालेश्वर कुमार उर्फ नेपाली ने बताया कि झारखंड व अन्य राज्यों के लोग ट्रेनों से अफीम तस्करी करते हैं। बरामद अफीम भी झारखंड के लोगों से खरीदी थी। आशंका है कि मादक पदार्थ तस्करी के पीछे बड़ा गिरोह हो सकता है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि इससे पहले मेरठ जिले में कई तस्करी पकड़े जा चुके हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


