TRENDING TAGS :
Meerut: पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- निराश्रित गोवंश के लिए 1 नवंबर से चलेगा अभियान, महिला समूहों को भी जोड़ें
Meerut News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार गोवंश को लेकर बेहद संवेदनशील है। इसी कड़ी में मंत्री ने कहा कि, जिले में चारागाह भूमि को शत-प्रतिशत कब्जा मुक्त कराकर नेपियर घास उगाई जाने की व्यवस्था की जाए।
मंत्री धर्मपाल सिंह (Social media)
Meerut News: उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह (Dharampal Singh) ने बुधवार (25 अक्टूबर) को मेरठ में गौशालाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि, बदलते मौसम के मद्देनजर 1 नवंबर से 31 दिसंबर, 2023 तक निराश्रित गोवंश को आश्रय स्थल (गौशाला) पर पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। अभियान से संबंधित सभी कार्यवाही अधिकारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यूपी सरकार के मंत्री ने कहा, किसी भी सूरत में 31 दिसंबर तक शत-प्रतिशत गोवंश संरक्षित हो जाना चाहिए।
गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार गोवंश को लेकर बेहद संवेदनशील है। इसी कड़ी में मंत्री ने कहा कि, जिले में चारागाह भूमि को शत-प्रतिशत कब्जा मुक्त कराकर नेपियर घास उगाई जाने की व्यवस्था की जाए। महिला समूहों को गौशालाओ से जोड़ते हुए उसे आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएं।
दिवाली सहित अन्य पर्व के लिए सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा
धर्मपाल सिंह मेरठ के प्रभारी मंत्री भी हैं। उन्होंने सर्किट हाउस में शांति, कानून-व्यवस्था तथा विभिन्न विभागो के विकास कार्यो की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने जिले में कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि, दिवाली सहित आने वाले त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा-व्यवस्था पर पूर्ण निगरानी रखी जाए। किसी भी घटना की स्थिति में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि, बाजारों में भारी भीड़ और आवागमन के दृष्टिगत रूट प्लान तैयार कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। भीड़-भाड़ वाले स्थानों के पास वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।'
असामाजिक तत्वों पर रखें निगरानी
योगी के मंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखते हुए त्योहारों को सकुशल संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा, सरकार का उद्देश्य है कि नागरिक सुविधाएं सर्वसुलभ उपलब्ध हो जिसके अनुरूप समस्त विभागीय अधिकारियों द्वारा कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। दीपावली सहित आगामी त्योहारों के दृष्टिगत प्रत्येक राशनकार्ड धारक को समय से राशन वितरण सुनिश्चित करा दिया जाये। रिक्त दुकान, नये राशन कार्ड इत्यादि की समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यवाही की जाये।'
डेंगू से संबंधित सभी यूनिटों को सक्रिय रखें
वहीं, स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि, 'डेंगू से संबंधित सभी यूनिटों को लगातार सक्रिय रखा जाए। निगरानी करते हुए किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं बरती जाए। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर फागिंग की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।'
इस मौके पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, सीडीओ नुपूर गोयल, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, एसपी सिटी पीयूष कुमार, एसपी देहात कमलेश बहादुर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


