Mirzapur की बहू बनेगीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, जानें कहां है ससुराल

Mirzapur: आतिशी की शादी सन 2004 में प्रवीण सिंह के साथ हुई है। पंजाब सिंह और उनके बेटे प्रवीण सिंह दोनो ग़ांव में कभी-कभी ही आते है। ग़ांव में उनके भाई का पूरा परिवार रहता है।

Brijendra Dubey
Published on: 18 Sep 2024 10:28 AM GMT (Updated on: 18 Sep 2024 12:32 PM GMT)
mirzapur news
X

मिर्ज़ापुर की बहू बनेगीं दिल्ली की मुख्यमंत्री (न्यूजट्रैक)

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर के कछवा थाना क्षेत्र के अनंतपुर ग़ांव में दिल्ली की होने वाली मुख्यमंत्री आतिशी सिंह मार्लेन का ससुराल है। घर वाले आतिशी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद से ही काफी खुश है। कछवाँ के अनंतपुर ग़ांव के रहने वाले बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति पंजाब सिंह के बेटे डॉ प्रवीण सिंह के साथ आतिशी की शादी हुई है। आतिशी की शादी सन 2004 में प्रवीण सिंह के साथ हुई है।

पंजाब सिंह और उनके बेटे प्रवीण सिंह दोनो ग़ांव में कभी-कभी ही आते है। ग़ांव में उनके भाई का पूरा परिवार रहता है। आतिशी की चचिया सास का कहना है कि,“ विधायक होने के पहले आतिशी घर पर आती थी। उनका स्वभाव बहुत ही अच्छा है। घर वालो से मिलजुल कर रहना और मदत करना उनके स्वभाव में है। हालांकि विधायक बनने के बाद वह कभी कर नही आयी। कभी-कभी बेटे प्रवीण सिंह से जरूर बात हो जाती है। परिवार वालो के मुताबिक आतिशी और प्रवीण दोनो अलग-अलग रह रहे है।

आतिशी के पति प्रवीण सिंह है रिसर्चर

आतिशी के पति प्रवीण सिंह रिसर्चर हैं। वह दिल्ली प्प्ज् से पास आउट है। इसके अलावा प्रवीण ने प्प्ड की पढ़ाई अहमदाबाद से की है। करीब 8 साल तक कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया। सुर्खियों और चर्चा से दूरी बनाकर रखते हैं प्रवीण सिंह अमेरिका की कंसल्टेंसी फर्म्स में काम के दौरान वह समाजसेवा के क्षेत्र में उतर गए। आम आदमी पार्टी की स्थापना के साथ ही जुड़े रहे।

काम के प्रति लगन के चलते वह सुर्खियों और चर्चा से दूरी बनाकर रखते हैं। काम के प्रति लगन के चलते वह सुर्खियों और चर्चा से दूरी बनाकर रखते हैं।आतिशी ने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में आतिशी को नए मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया गया है। आतिशी ने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story