TRENDING TAGS :
Mirzapur News: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बोले,"NDA उपचुनाव जीत कर विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश करेगा''
Mirzapur News: कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद सोमवार को मिर्जापुर पहुंचे और पत्रकार वार्ता कर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकी दी।
प्रेस वार्ता करते मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद। Photo- Newstrack
Mirzapur News: यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद सोमवार को मिर्जापुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता कर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार राज्य में निषाद समाज के विकास एवं उत्थान के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिससे आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े हुए निषाद समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मछुआ समाज के हित में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जैसे कि निषाद राज बोट योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना आदि। इसके साथ ही मछुआ कल्याण कोष की भी स्थापना की गई है। जिसके अंतर्गत मछुआ समाज को चिकित्सा लाभ, शिक्षा लाभ, मछुआ आवास जैसी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को शामिल किया गया है। जिससे मछुआ समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।
विपक्ष ने जनता को किया गुमराह: निषाद
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में केंद्र व राज्य सरकार के प्रति जनता में किसी भी प्रकार का रोष और एंटी इनकंबेंसी नहीं था। विपक्ष द्वारा विभिन्न मुद्दों पर जनता को गुमराह किया गया जैसे केंद्र में एनडीए की सरकार बनती है तो आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा। आठ हजार महीना और सालाना एक लाख महिलाओं के खाते में दिए जाएंगे जैसे कई भ्रामक प्रचार विपक्ष द्वारा जनता के बीच में कर के जनता का नैरेटिव सेट किया गया। उत्तर प्रदेश की जनता बहुत भोली है और इनके भ्रामक प्रचार में आ गई। इसी वजह से हम कुछ सीटों पर हार गए हैं। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उनके दफ्तर के बाहर लोग लाइन लगा रहे हैं कि आठ हजार कब मिलेंगे, जनता समझ चुकी है ये धोखेबाज लोग हैं और इनकी फितरत में धोखा है। विपक्ष मुँह में राम बगल में छूरी लेकर चलता है। इस दौरान मत्स्य विभाग के मंत्री ने कहा कि, 'दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उपचुनाव में आ देखें जरा किस्में कितना है दम'। वहीं, निषाद पार्टी के उपचुनाव में रोल पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बड़े भाई की भूमिका में शुरू से रही है और उन्होंने विधानसभा चुनाव 2022 में निषाद पार्टी को 15 सीटें दी थी। ऐसे में गठबंधन धर्म के तहत कटेहरी और मझवा सीट हमारे कोटे की सीट रही है। निषाद पार्टी के साथ ही NDA उपचुनाव में पुरजोर तरीके से चुनाव लड़ेगा और जीत दर्ज कर विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश करेगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!