TRENDING TAGS :
घर से भागी थीं लडकियां, एक लेस्बियन साथी संग, दूसरी प्रेमी के पास मिली
हरदोई : एक महीने पहले प्रेम संबंधों के चलते घर से फरार हुईं 2 नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने उनके प्रेमियों संग पकड़ लिया है। जिसमें से एक लड़की का लेस्बियन होने का मामला सामने आया है। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एक महीने पहले लापता हुईं थी लडकियां दोनों
-हरदोई जिले के कासिमपुर थाने के गढ़ी गांव में विनीता (बदला नाम) 15 और कलकटर खेड़ा गांव से सुनीता (बदला नाम) 17 आपस में रिश्तेदार हैं।
-ये दोनों नाबालिग लडकियां करीब एक महीने पहले अपने घर से एक साथ लापता हो गईं थी।
-दोनों लड़कियों के परिजनों ने इस मामले में गांव के 5 लड़कों के खिलाफ लड़कियों को बहला फुसलाकर भगाने का केस दर्ज़ कराया था।
-पुलिस ने पांचो लड़कों को पूछताछ के लिए थाने भी बुलाया लेकिन मामले में इनकी संलिप्तता न देखकर पुलिस ने उनकों छोड़ दिया था।
चंडीगढ़ और लुधियाना में मिली दोनों लडकियां
-एक साथ दो लड़कियों के गायब होने के बाद से पुलिस ने मामले में तफ्तीश तेज़ की और सर्विलांस का सहारा लिया।
-दोनों लड़कियों की लोकेशन चंडीगढ़ मिली।
-जिसके उसके बाद पुलिस ने चंडीगढ़ और लुधियाना से दोनों लड़कियों को ढूंढ लिया।
-जिनमें सुनीता एक लड़के संतोष के साथ पकड़ी गई
एक महीने पहले घर से भागी थीं विनीता और सुनीता
-संतोष उड़ीसा के कटक जिले का रहने वाला है और लुधियाना में एक निजी स्कूल में काम करता है।
-जबकि दूसरी लड़की विनीता को पुलिस ने चंडीगढ़ से खोज निकाला।
-उसके साथ लड़को की ड्रेस पहनने वाली हरियाणा के झझर जिले की सुमन उर्फ सोनू नाम की लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दोनों लडकियां प्रेमी संग शादी करना चाहती थीं
-पुलिस विवेचना के दौरान पता चला कि घर से लापता हुई दोनों लड़कियों के परिवार चंडीगढ़ में काम करते थे।
-वहीँ विनीता का संपर्क सोनू उर्फ़ सुमन से और सुनीता का संपर्क संतोष से हुआ।
-दोनों लड़कियां शादी के इरादे से घर से भाग कर दिल्ली पहुंची।
-जहां से यह सतोष और सुमन दोनों लड़कियों को चंडीगढ़ ले आए।
-सुनीता तो अपने प्रेमी संतोष साथ चली गई जबकि विनीता अपनी लेस्बियन साथी सुमन के साथ रह रही थी।
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी
दोनों आरोपी भेजे गए जेल
-पुलिस फिलहाल दोनों लड़कियों का मेडिकल टेस्ट करवा रही है।
-पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों में सुमन को समलैंगिक विवाह करने के प्रयास में नाबालिग लड़की को अगवा करने जबकि संतोष को नाबालिग को अगवा करके उसके साथ रेप करने और पास्को एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
-दोनों लड़कियां नाबालिग है ऐसे में पुलिस कोर्ट में उनके बयान कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप देगी।
आरोपी लड़की का क्या कहना है
-लेस्बियन संबंधों में एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ रखने के आरोप में गिरफ्तार लड़की सुमन उर्फ सोनू पुलिस के फंदे में फंसने के बाद समलैंगिकता की बात से इंकार कर विनीता के नासमझ होने की दुहाई दे रही है। जिसके साथ वो करीब एक महीने से रह रही थी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!