TRENDING TAGS :
अवध प्रान्त कार्यकर्ता सम्मेलन में 'मिशन मोदी अगेन' ने भरी हुंकार
इस मौके पर अवध प्रांत के अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा, 'कि अवध प्रांत के सभी सीटों पर भाजपा पुनः विजयी हो। इसके लिए हम हर घर में एक-एक मोदी तैयार कर रहें है।'
शाश्वत मिश्रा
लखनऊ: मंगलवार को लखनऊ में अवध प्रांत के 14 जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में मोदीजी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए और इन क्षेत्रों में आने वाली सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की योजना के विषय पर गोमती नगर के अंतराष्ट्रीय बौद्व शोध प्रेक्षाग्रह में अवध प्रान्त कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर 'मिशन मोदी अगेन पी.एम.' के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राम विलास वेदान्ती ने कहा,'कि आगामी चुनाव राष्ट्रवाद बनाम आतंकवाद पर लड़ा जायेगा, एक तरफ अन्य दल कांग्रेस, सपा, बसपा, टीएमसी, आंतकवादियों का समर्थन पर खड़ी हो जाती है जबकि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जो राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूत करती है। ये भी कहा कि जल्द ही सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने पर राम मंदिर का भी भव्य निर्माण होगा।
ये भी पढ़ें- बदमाशों की गोली से घायल सिपाही का ट्रामा सेंटर पहुंच डीजीपी ने जाना हाल
उन्होनें आगे कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने एक समय कहा था कि भारत एक सोने की चिड़िया है किन्तु मोदी जी का मानना है कि भारत सोने का शेर है। क्योंकि चिड़िया को तो लोग मार सकते है किन्तु शेर के नजदीक कोई भी नहीं जाता।'
इन्होंने अपनी बात के अंत में कहा,'कि 300 लोकसभा सीटों पर 11 हजार कार्यकर्ता बनाये जा रहें हैं,जो कि मोदी जी की योजनाओं को जन-जन तक पहुचाएंगे।' इस सम्मेलन में करीब 500 मिशन मोदी के कार्यकर्ता सम्मलित हुये।
इस मौके पर अवध प्रांत के अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा, 'कि अवध प्रांत के सभी सीटों पर भाजपा पुनः विजयी हो। इसके लिए हम हर घर में एक-एक मोदी तैयार कर रहें है।'
वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आई.पी. सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा,'कि नरेन्द्र मोदी हर धर्म, हर जाति, शोषितों, वंचितों एवं गरीबों के लिए कार्य कर रहे हैं, उनका मुख्य उद्देश्य भारतवर्ष को समृद्ध बनाकर भारत को विश्वगुरू बनाना है।' राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविन्दर सिंह ने पायलट अभिनन्दन का जिक्र करते हुये कहा,'कि यह मोदी राज्य में ही सम्भव है, कि दो दिन में ही पायलट अभिनन्दन भारत वापस आ गए।
ये भी पढ़ें- केजीएमयू से पूर्वांचल विश्वविद्यालय का शोध के लिए हुआ समझौता
इस सम्मेलन में मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राम विलास वेदान्ती, मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष राम गोपाल काका, अवध प्रांत के अध्यक्ष अमित सिंह, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविन्दर सिंह, पूर्व विधायक राम कुमार शुक्ल, मिशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट ए.पी. सिंह ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इसके अलावा भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता आई.पी. सिंह, मान सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
वहीं इस कार्यक्रम में मिशन मोदी के जयशेखर उपाध्याय, उर्मिला मिश्रा, विनीत अवस्थी, अनिल सिंह, डी.सी.चन्दानी, अवधेश श्रीवास्तव, अर्पण गुप्ता, दीपशिखा जायसवाल, सुमन सिंह, कत्यानी पांडे, सुशांत पांडे, प्रिंस तिवारी, प्रवीण अवस्थी, जे.पी. सिंह, भोलेनाथ के साथ साथ कई जगह के प्रदेश एवं प्रान्त के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!



