TRENDING TAGS :
सीएम योगी की शरण में पहुंची विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा, लगाई ये गुहार
बरेली के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा को अपने पिता के प्रति प्यार बढना शुरू हो गया है। उसे मायके की याद सताने लगी है। यही कारण है कि अब वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शरण में आ गयी है।
लखनऊ: बरेली के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा को अपने पिता के प्रति प्यार बढना शुरू हो गया है। उसे मायके की याद सताने लगी है। यही कारण है कि अब वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शरण में आ गयी है।
साक्षी ने अनुसूचित जाति के युवक अजितेश से 4 जुलाई को प्रयागराज के राम जानकी मंदिर में लव मैरिज की है। साक्षी ने अपने परिजनों पर आरोप लगाया था कि उसके परिवार वाले इस शादी खिलाफ हैं और उसकी जान को खतरा है। इसके बाद साक्षी ने सुरक्षा की गुहार लगाई। साक्षी की याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने दोनों की शादी को वैध करार देते हुए सरकार से सुरक्षा मुहैया कराने की हिदायत दी।
यह भी पढ़ें…370 हटाने के बाद पहली बार PM मोदी और ट्रंप में हुई बातचीत, जानें क्या हुई बात
अब डेढ़ महीने के बाद उसे इस बात का कष्ट होने लगा है कि उसके परिवार वालों को बदनाम किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ तरह तरह के वीडिया डाले जा रहे हैं। जिससे उसे परेशानी हो रही है। इसलिए साक्षी ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए योगी आदित्यनाथ से अपना दुखडा रोया है। शिकायत में उन्होंने कहा ‘मेरे मायके वालों के खिलाफ झूठी सूचनाएं प्रसारित कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है।’
शिकायत में साक्षी ने कहा, मैं साक्षी मिश्रा पत्नी अजितेश कुमार पुत्री राजेश कुमार मिश्रा विधायक 123 बिथरी चैनपुर बरेली निवासी हूं। निवेदन है कि मेरे ससुराल पक्ष के खिलाफ और मेरे मायके पक्ष के खिलाफ झूठी खबरें सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही हैं, जिससे देश का माहौल खराब हो रहा है।
यह भी पढ़ें…डरे इमरान ने पाक आर्मी चीफ जनरल बाजवा का बढ़ाया कार्यकाल, ये है खौफ की वजह
उन्होंने कहा कि मेरे पिता के राजनीतिक जीवन पर भी प्रभाव पड़ रहा है। देश में भी अराजकता फैल रही है। मनगढ़ंत कहानी बनाई जा रही हैं। इस कारण हमें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मैं और मेरे पति शांति से जीवनयापन करना चाहते हैं, जिसमें कठिनाई आ रही हैं। कृपया उचित कार्रवाई करें जिससे मैं और मेरे ससुराल वाले स्वतंत्र नागरिक की तरह जीवनयापन कर सकें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!