TRENDING TAGS :
Moradabad: डिप्टी CMO ने झोलाछाप अस्पताल किया सील, बोले- हमने कई हॉस्पिटल चिन्हित किए, जल्द लेंगे एक्शन
Moradabad News: डिप्टी सीएमओ डॉक्टर संजीव बेलवाल ने बताया कि, 'हमने कुछ अस्पताल चिन्हित किए हैं। जिन्हें झोलाछाप संचालित कर रहे हैं। इस अस्पतालों को भी बंद किया जाएगा।'
डिप्टी CMO ने झोलाछाप अस्पताल किया सील (social Media)
Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव धारक नंगला विवेकानंद रोड स्थित यूनिक हॉस्पिटल एंड जच्चा बच्चा केंद्र का शुक्रवार (01 दिसंबर) को डिप्टी सीएमओ डॉक्टर संजीव बेलवाल (Deputy CMO Dr. Sanjeev Belwal) ने निरीक्षण किया। जांच के दौरान पता चला कि, अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था। बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण तथा फायर सेफ्टी का भी कोई इंतजाम नहीं था।
वहीं, निरीक्षण के दौरान 12वीं पास एक महिला मरीज का इलाज करते हुए मौके पर मिली। अन्य कोई प्रशिक्षित डॉक्टर या स्टाफ भी मौके पर नहीं था। डिप्टी सीएमओ को अस्पताल में कई कमियां मिली। जिसके बाद हॉस्पिटल सील कर दिया गया।
जनसुनवाई पोर्टल पर मिली थी शिकायत
डिप्टी सीएमओ डॉक्टर संजीव बेलवाल ने बताया कि, 'जनसुनवाई पोर्टल (UP Jansunwai Portal) के तहत एक शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमें अस्पताल के संचालक डॉक्टर पर लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने का आरोप लगा था। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की अपील की गई थी। इसी शिकायत पर डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण किया।
मेडिकल स्टोर भी सील
जांच में अस्पताल में 4 बेड मिले। इनमें एक पर मरीज भर्ती था। चार महिलाओं का प्रसव इसी अस्पताल में ऑपरेशन द्वारा किया गया था। जच्चा-बच्चा महिलाओं को सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में एक मेडिकल स्टोर भी संचालित था। मेडिकल स्टोर संचालक भी किसी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। जिसके बाद उसे भी सील कर दिया गया।
'अन्य अस्पतालों को भी करेंगे सील'
नर्सिंग होम सील होने की खबर जंगल में आग की तरह इलाके में फ़ैल गई। जिससे क्षेत्र के अन्य झोलाछाप डॉक्टर कार्रवाई के डर से अपनी दुकानों के शटर बंद कर फरार हो गए। इस बाबत डिप्टी सीएमओ डॉक्टर संजीव बेलवाल ने बताया कि, 'हमने कुछ अस्पताल चिन्हित किए हैं। जिन्हें झोलाछाप संचालित कर रहे हैं। इस अस्पतालों को भी बंद किया जाएगा।'
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


