नहीं थम रहा व्यापारियों ओर मंडी समिति प्रशासन के बीच का विरोध, बेमियादी हड़ताल शुरू

Moradabad News: मंडी प्रशासन के ख़िलाफ़ सभी व्यापारियों ने भारी संख्या में इक्ट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। गुरुवार से मण्डल भर की मंडी समिति में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है।

Sudhir Goyal
Published on: 14 May 2025 7:16 PM IST
Moradabad News
X

Moradabad News (Social Media) 

Moradabad News: मुरादाबाद मंडी समिति प्रशासन द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के विरोध में व्यापारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। अभियान को लेकर बुधवार को मंडी परिसर में ऐलान कराया गया था। जिसके बाद से व्यापारियों में हड़कंप मच गया मंडी प्रशासन के ख़िलाफ़ सभी व्यापारियों ने भारी संख्या में इक्ट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। गुरुवार से मण्डल भर की मंडी समिति में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है।

विगत कुछ माह से समय समय पर मंडी प्रशासन द्वारा परिसर में दुकानदारों के द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर ध्वस्त करने का कार्य किया जा रहा है इसी बीच जिला प्रशासन और मंडी प्रशासन को कई बार व्यापारियों और भाजपा शहर विधायक तक के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा था। बुधवार को फिर से मंडी प्रशासन द्वारा पूरे परिसर में व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को खुद से हटाए जाने को लेकर एलान कराया गया था इसके बाद सभी व्यापारियों में हड़कंप मच गया ओर नाराज होते हुए सभी व्यापारियों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ हाय हाय के नारे लगाते हुए दुकानों बंद कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

मंडी प्रशासन द्वारा 600 लाइसेंस जारी कर रखे गए हैं, मगर प्रशासन ने 258 दुकानें ही एलॉट कर रखी है। व्यापारी हरिओम गुप्ता का कहना है पूरे प्रदेश में 302 मंडियों में मुरादाबाद मंडी परिसर की हालत सबसे अधिक खराब है। मुरादाबाद क्षेत्र में जितनी भी मंडिया आ रहीं हैं जैसे मकबरा मंडी, गुलाब बड़ी मंडी, चक्कर की मिलक मंडी हो सभी को कल से बंद करवाया जाएगा। गुरुवार से जनपद भर में कही भी सब्जियों की बिक्री नहीं होने देंगे। किसी कीमत पर जनपद में सब्जियां नहीं मिलेंगी।

मुरादाबाद मंडी समिति प्रशासन द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कल से तीन दिन के लिए मंडी परिसर में अभियान चलाया जाना है। बीते तीन महीने से समय समय पर मंडी प्रशासन द्वारा परिसर में दुकानदारों के द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर ध्वस्त करने का कार्य किया जा रहा है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story