Lucknow News: फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर में एक्ट्रेस शेफाली शाह के साथ प्रेरक टॉक शो, महिलाओं के लिए आत्मरक्षा सबसे महत्वपूर्ण: शेफाली

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने बुधवार को होटल सेंट्रम लखनऊ में एक शानदार चेंज ऑफ गार्ड समारोह का आयोजन किया।

Virat Sharma
Published on: 9 April 2025 9:00 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News: Photo-Social Media

Lucknow Today News: फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने बुधवार को होटल सेंट्रम लखनऊ में एक शानदार चेंज ऑफ गार्ड समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर सम्मानित पूर्व अध्यक्षों और प्रतिष्ठित सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया। वहीं इस समारोह में वंदिता अग्रवाल को वर्ष 2025-26 के लिए चैप्टर की 11वीं अध्यक्ष के रूप में औपचारिक रूप से चुना गया।

इस नए कार्यकाल के लिए उन्होंने अपनी गतिशील कार्यकारी समिति के साथ कार्यभार संभाला। उनकी टीम में विभा अग्रवाल (तत्काल पूर्व अध्यक्ष), सिमरन साहनी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), देवांशी सेठ (उपाध्यक्ष), शमा गुप्ता (सचिव), मिताली ओसवाल (संयुक्त सचिव), स्मृति गर्ग (कोषाध्यक्ष) और वसुधा जैन (संयुक्त कोषाध्यक्ष) शामिल हैं।

राइज एंड रोअर में शेफाली शाह के साथ प्रेरक टॉक शो

चेंज ऑफ गार्ड समारोह के साथ ही फिक्की फ्लो लखनऊ ने राइज एंड रोअर कार्यक्रम का भी आयोजन किया। जिसमें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री शेफाली शाह के साथ एक प्रेरक टॉक शो हुआ। इस सत्र में शेफाली शाह ने अपने अभिनय जीवन के अनुभवों को साझा किया और अपने दर्शकों को प्रेरित किया। वहीं इस समारोह में स्वाति वर्मा को फ्लो टेक्सटाइल और हैंडलूम समिति का राष्ट्रीय सह-प्रमुख नियुक्त किया गया, जो संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

एक साधारण पृष्ठभूमि से बॉलीवुड तक का सफर

शेफाली शाह ने अपने करियर के दौरान विभिन्न शैलियों में शानदार प्रदर्शन किया है और दो दशकों से अधिक समय तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। उन्होंने बताया कि वे सेट पर सबसे ज्यादा खुश रहती हैं और अपने पेशे से बेहद प्यार करती हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे खुद को एक छात्रा मानती हैं और हर नई भूमिका को एक नए अनुभव के रूप में देखती हैं।

महिलाओं के लिए आत्मरक्षा का महत्व

इस कार्यक्रम में शेफाली ने महिला सशक्तिकरण और आत्मरक्षा पर भी जोर दिया। उनका मानना था कि आत्मरक्षा हर महिला के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसे अपनी सुरक्षा के लिए हर किसी को ध्यान में रखना चाहिए।

कार्यक्रम की मेज़बानी और भागीदारी

इस संवादात्मक सत्र की मेज़बानी चैप्टर की नई अध्यक्ष वंदिता अग्रवाल और पूर्व अध्यक्ष स्वाति वर्मा ने की। कार्यक्रम की संचालक वनिता यादव ने इस आयोजन को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पूर्व चैप्टर चेयरपर्सन ज्योत्सना हबीबुल्लाह, अंजू नारायण, आरुषि टंडन, सीमू घई सहित 250 से अधिक फ्लो सदस्य शामिल हुए।

Virat Sharma

Virat Sharma

Mail ID - [email protected]

Lucknow Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!