TRENDING TAGS :
Muzaffarnagar News: गोबर से बनी 32 फीट की विशाल प्रतिमा, 40 वर्षों से बन रही है गोवर्धन प्रतिमा
Muzaffarnagar News: भगवान गोवर्धन की 32 फीट की विशाल प्रतिमा को गोबर के द्वारा बनाया गया है।बताया जाता है कि 10 से 12 कारीगरो ने लगातार दिन रात की मेहनत से 10 दिन में दो ट्रॉली गोबर से इस विशाल गोवर्धन की प्रतिमा को बनाकर तैयार किया है।
Muzaffarnagar News ( Pic- News Track)
Muzaffarnagar News: पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की नई मंडी गौशाला में हर वर्ष की भांति इस बार भी गोवर्धन पर्व पर भगवान गोवर्धन की 32 फीट की विशाल प्रतिमा को गोबर के द्वारा बनाया गया है।बताया जाता है कि 10 से 12 कारीगरो ने लगातार दिन रात की मेहनत से 10 दिन में दो ट्रॉली गोबर से इस विशाल गोवर्धन की प्रतिमा को बनाकर तैयार किया है। जिसे देखने के लिए हजारों लोग इस गौशाला में पहुंचते हैं।
जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर जनपद की इस नई मंडी गौशाला में पिछले लगभग 40 वर्षों से गोवर्धन भगवान की गोबर से विशाल प्रतिमा को बनाया जाता है जिसे देखने के लिए दूर-दराज से लोग यहां पर पहुंचते हैं।इस गौशाला के उप मंत्री श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि लगातार 50-60 वर्षों से गोवर्धन पर्व मनाया जा रहा है और हमारे यहां जो भगवान गोवर्धन जी की प्रतिमा बनती है वह लगभग 31, 32 फीट की बनती है और यह लगभग 40 वर्षों से लगातार बन रही है। दो ढाई ट्रॉली गोबर आराम से लग जाता है, लगभग 7 से 8 ,10 दिन लगते हैं
और लगभग 10 से 12 कारीगर काम करते हैं और पंकज भाई हमारे जो इस कार्य को पूर्ण रूप से स्वरूप देते हैं। बाबा का उनका पूर्ण सहयोग है। हजारो की संख्या में लोग आते हैं 25 से 30000 लोग डेली आते हैं। पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इतना बड़ा गोवर्धन पर्व हमारे अलावा किसी गोशाला में नहीं मनाया जाता और यह हमारी गौशाला की साफ सफाई है। मंडी के बीच में इतनी बड़ी गौशाला। शहर में इतनी बड़ी गौशाला कहीं नहीं है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!