TRENDING TAGS :
Ghaziabad News: दीवार गिरने से 4 साल की मासूम की मौत, पकड़ा गया 50,000 का इनामी बदमाश, पढ़ें गाजियाबाद की बड़ी खबरें
गाजियाबाद में भयंकर हादसा हुआ है। बारिश के चलते एक मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। जिसमें 3 लोग दब गए। घटना में 4 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई।
पकड़ा गया इनामी बदमाश
गाजियाबाद: गाजियाबाद में दिनदहाड़े बुजुर्ग की हत्या के आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चला दी। पुलिस की गोली लगने से आरोपी बदमाश घायल हो गया है। आरोपी का नाम सोनू डेढा बताया जा रहा है। जो 50 हज़ार का इनामी बदमाश है। जिसकी तलाश पुलिस रंगदारी के मामले में भी कर रही थी। कई व्यापारी सोनू डेढा की दहशत में जी रहे थे।
खौफ का पर्याय बना सोनू
पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि सोनू द्वारा कई व्यापारियों से रंगदारी मांगी जा रही है। रंगदारी नहीं देने के एवज में उनको जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 8 महीने पहले सोनू ने लोनी के डीएलएफ कॉलोनी में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी थी। उसके बाद से पर इनाम घोषित हो रहा था। यह नाम करीब 50 हज़ार तक पहुंच गया था। लेकिन पुलिस को सोनू का सुराग नहीं मिल पा रहा था। आज पुलिस को सूचना मिली कि सोनू लोनी इलाके में शकलपुरा के पास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहा है। पुलिस ने जाल बिछाया और सोनू को पकड़ने की कोशिश की। मगर सोनू जंगल की तरफ भागने लगा, और पुलिस पर गोली चला दी।
पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी
बीती रात दी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। रात से लेकर अब तक दो मुठभेड़ हो चुकी है। जिसमें दो अलग-अलग बदमाशों को पकड़ा जा चुका है। इससे यह साफ है कि पुलिस का ऑपरेशन क्लीन लगातार जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध और अपराधी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लेकिन दिनदहाड़े पुलिस पर फायर होने के मामले से साफ है कि बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
बारिश के चलते घर की दीवार भरभरा कर गिरी,4 साल की मासूम की दर्दनाक मौत
गाजियाबाद में भयंकर हादसा हुआ है। बारिश के चलते एक मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। जिसमें 3 लोग दब गए। घटना में 4 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायलों की हालत अब ठीक बताई जा रही है। मगर परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
आपको बता दें,कल से लगातार गाजियाबाद में बारिश हो रही है। यह बारिश रुक-रुक कर हो रही है। माना जा रहा है कि घर की दीवार सीलन की वजह से कमजोर हो गई थी।परिवार के पास उसे रिपेयर करवाने के लिए रुपए नहीं थे।आज जब परिवार के कुछ सदस्य घर में मौजूद थे,उसी समय अचानक से तेज आवाज आई।किसी को समझ नहीं आया कि क्या हुआ।आसपास के लोगों ने देखा कि घर की दीवार गिर गई है। वहीं पास में 2 लोग गिरे हुए थे। जबकि बच्ची पूरी तरह से मलबे के नीचे दबी हुई थी। जब तक बच्ची को बाहर निकाला जाता,तब तक उसकी मौत हो गई थी। 4 साल की मासूम के चले जाने से घर में कोहराम मच गया है। घटना से साफ हो गया है, कि कैसे बारिश एक बार फिर एक मासूम के लिए काल साबित हुई। और वही पूरे परिवार के लिए घर का चिराग बुझाने का कारण बन गई।
उधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। साहिबाबाद की क्षेत्राधिकारी आलोक दुबे ने बताया कि मौके पर पुलिस पहुंची थी,और प्राथमिकता के आधार पर घायलों को अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। दोनों घायलों की हालत ठीक है। परिवार से बात की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!