TRENDING TAGS :
Noida News: GDP पर बोले मंत्री सिद्धार्थ नाथ और सतीश महाना, कहा - आजादी के बाद आई सरकारों ने बिछाए लाल कार्टन
जब देश आजाद हुआ था, तब भारत की जीडीपी 7 प्रतिशत थी
सिद्धार्थ नाथ सिंह (फोटो-न्यूजट्रैक)
Noida News: भारत सोने की चिड़िया कहा जाता था। यह हम नहीं कहते थे। इस ब्रिटिश अर्थशास्त्री ने किताब में लिखा कि 17वीं सदी तक भारत का जीडीपी (GDP) विश्व में 33 प्रतिशत से ज्यादा था। उस समय देश में छोटे और लघु उद्योग ही होते थे।। हर एक भारतीय बचपन से ही कौशल पूर्ण थे।। सबका काम अलग-अलग था। क्वालिटी इतनी बढ़िया कि क्या कहा जाए। उसके बाद कुछ लुटेरे आए और देश की दिशा और दशा दोनों बदल दिया। यह बात लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह (Siddharth Nath Singh) ने कहीं।
उन्होंने कहा कि जब हम आजाद हुए तो हमारा जीडीपी 7 प्रतिशत था। उस समय भी 2000 प्रोडेक्ट बनाने वाले उद्योग थे। लेकिन जो सरकार आई उसने बड़े उद्योग के लिए लाल क़ालीन बिछा दिया। लेकिन छोटे और सूक्ष्म उद्योग के लिए एक अवगणना की। बड़े उद्योग को उसी टाइम 4 प्रतिशत पर लोन मिल जाता था। जबकि छोटे को 17 से 18 प्रतिशत ब्याज लिया जाता था। इस कारण छोटे उद्योग नष्ट होते चले गए । ऐसी स्थिति हो गई 1991 में सूक्ष्म उद्योग पूरी तरह से समा' हो गए। वह भी विदेशी कंपनियों के हाथों में चले गए।
छोटी कंपनी की क्या तकलीफ है, उसे कोई सुनता नहीं था। 1994 में लघु उद्योग भारती की शुरूआत हुई। जिसमें आज 28 हजार से ज्यादा मैंमबर। इस संगठन में उद्योग हित के साथ राष्ट्रहित की बात करते है। अटल जी की सरकार में एमएसएमई के पहले मंत्री बनाए गए। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि 2017 जब यह जिम्मेदारी मिली तो उस समय उद्योग और सरकार के बीच कोई कनेक्शन नहीं था। साढ़े चार सालों में औद्योगिक विभाग और उद्यमियों के बीच एक मजबूत गठजोड़ बन गया है। प्रदेश इंडस्ट्री का महत्वपूर्ण केंद्र होना चाहिए था। डिपार्टमेंट को सेंट्रलाइज कर भ्रष्टाचार समाप्त किया। नोएडा आईटी हब बन चुका है। इंडस्ट्रियल प्लाट के आवंटन में जो पारदर्शिता आई। कृष्ण गोपाल ने कहा कि सरकार ने आपकी समस्याओं का समाधान किया।
कोरोना काल बीता । अपने देश में भी गहरा संकट था। हमारे लोग सड़को पर आए। ऐसे लाखो लोग आए जिन्होंने करोडों की मदद की। 1960 में भारत में डेढ़ करोड़ टन गेहू पैदा करता था। इतना ही बाहर से मंगवाते थे। और 48 करोड़ की आबादी का पेट भरते थे। । आज हम दुनियां का पेट भरते है। आज भारत सबसे ज्यादा दूध , सब्जी पैदा करने वाला देश भारत चिनी भी सबसे ज्यादा हम ही बनात है। 60 के दशक में भारत सुई नहीं बनाता था। आज भारत देश में सेटेलाइट, विमान सब बनाता है। कार्यक्रम में सांसद डा. महेश शर्मा , विधायक पंकज सिंह के अलावा तमात लोग मौजूद रहे।
taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!